Kundli Tv-क्या है बिजली महादेव शिवालय का रहस्य?
  • >X

    Kundli Tv-क्या है बिजली महादेव शिवालय का रहस्य?

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बिजली महादेव मंदिर स्थित है। ऊंची पहाड़ियों पर बसे इस मंदिर के साथ ही पार्वती और व्यास नदी का संगम है
  • <>X

    Kundli Tv-क्या है बिजली महादेव शिवालय का रहस्य?

    कुल्लू का पूरा इतिहास इस बिजली महादेव से जुड़ा हुआ है। यह एक एेसा शिवलिंग है, जहा पर प्रत्येक 12 वर्ष में बिजली गिरती है, इसलिए यह मंदिर बिजली महादेव के नाम से विख्यात हुआ है।
  • <>X

    Kundli Tv-क्या है बिजली महादेव शिवालय का रहस्य?

    मान्यता है कि कुल्लू घाटी विशाल सांप के रूप में है। इस सांप का वध खुद भगवान शिव ने किया था। यहां हर 12 साल में आकाशीय बिजली गिरती है जिसके कारण शिवलिंग खंडित हो जाता है।
  • <>X

    Kundli Tv-क्या है बिजली महादेव शिवालय का रहस्य?

    फिर अगले ही दिन वहां के पुरोहित इसी शिवलिंग को मक्खन से जोड़ते हैं और इसी पूजा का क्रम चलता रहता है। कुछ ही महीनों के बाद शिवलिंग दोबारा एक ठोस रूप में परिवर्तित हो जाता हैं।
  • <>X

    Kundli Tv-क्या है बिजली महादेव शिवालय का रहस्य?

    कुलान्त नाम का दैत्यकुल्लू घाटी में निवास करता था। वह बहुत ही कपटी था। एक बार उसने जीवों को मारने की योजना से व्यास नदी को रोक लिया। यह देख भगवान शिव बहुत क्रोधित हुए। उन्होंने उस राक्षस को खत्म करने की ठान ली।
  • <X

    Kundli Tv-क्या है बिजली महादेव शिवालय का रहस्य?

    कहा जाता है कि शिवलिंग पर बिजली गिराने को भगवान ने स्वंय ही इन्द्र देव को कहा था। एेसा इसलिए ताकि उनके भक्तों को जो भी कष्ट आए वह भगवान खुद अपने ऊपर ले लें।