Kundli Tv- त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर का क्या है रहस्य?
  • >X

    Kundli Tv- त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर का क्या है रहस्य?

    मैहर में त्रिकूट पर्वत माला पर विराजमान मां शारदा देवी मंदिर में सरस्वती पीठ स्थापित है।
  • <>X

    Kundli Tv- त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर का क्या है रहस्य?

    कहा जाता है कि यह पीठ सतयुग के प्रमुख अवतार नृसिंह भगवान के नाम पर 'नरसिंह पीठ' के नाम से भी विख्यात है।
  • <>X

    Kundli Tv- त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर का क्या है रहस्य?

    ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर आल्हखण्ड के नायक आल्हा व ऊदल दोनों भाई मां शारदा के बहुत बड़े भक्त थे।
  • <>X

    Kundli Tv- त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर का क्या है रहस्य?

    पर्वत की तलहटी में आल्हा का तालाब व अखाड़ा आज भी विद्यमान है। यहां प्रतिदिन हजारों दर्शनार्थी आते हैं किंतु वर्ष में दोनों नवरात्रों में यहां मेला लगता है जिसमें लाखों यात्रि मैहर आते हैं।
  • <>X

    Kundli Tv- त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर का क्या है रहस्य?

    मां शारदा के साथ स्थापित नृसिंह देव की पाषाण प्रतिमा आज से लगभग 1500 वर्ष पूर्व की है। देवी शारदा का यह प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल देश के लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है।
  • <>X

    Kundli Tv- त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर का क्या है रहस्य?

    Caption दर्शन के लिए यहां देशभर से श्रद्धालु आते हैं। देवी के भक्त सुबह से ही 1,000 सीढ़ियों के सहारे चढ़कर मंदिर में दर्शन करने के लिए लाइनों में खड़े हो जाते हैं। यहां पर कई रोप-वे की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके सहारे शरीर से असहाय श्रद्धालु भी देवी के दर्शन के लिए आसानी से पहुंच जाते हैं।
  • <>X

    Kundli Tv- त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर का क्या है रहस्य?

    मान्यता के अनुसार माता सती के शरीर के हिस्से और धारण किए आभूषण जहां-जहां गिरे वहां-वहां शक्ति पीठ अस्तित्व में आ गए। शक्तिपीठों की संख्या विभिन्न ग्रंथों में अलग-अलग बताई गई है। तंत्र चूड़ामणि में शक्तिपीठों की संख्या 52 बताई गई है
  • <>X

    Kundli Tv- त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर का क्या है रहस्य?

    वहीं देवी भागवत में 108 शक्तिपीठों का उल्लेख है, देवीगीता में 72 शक्तिपीठों का जिक्र मिलता है और देवीपुराण में 51 शक्तिपीठों की चर्चा की गई है। परम्परागत रूप से भी देवी भक्तों और साधुजनों में 51 शक्तिपीठों की विशेष मान्यता है।
  • <X

    Kundli Tv- त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर का क्या है रहस्य?

    कहा जाता है कि जब भगवान शिव मृत देवी मां के शरीर को ले जा रहे थे, उनका हार इस जगह पर गिर गया और इसलिए इस जगह का नाम मैहर यानि मैहर- माई का हार पड़ गया। कुछ अन्यों किवंदतियों के अनुसार यहां मां भगवती सती का उर्ध्व ओष्ठ गिरा था।