>
X
सैनिकों को थप्पड़ जड़ दुनिया में फेमस हुई ये किशोरी
इसराईल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 2 इसराईली सैनिकों को थप्पड़ जड़ने वाली एक 17 साल की लड़की अब जहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर फेमस हो गई है वहीं फिलिस्तीनी विरोध-प्रदर्शन की प्रतीक भी बन चुकी है।
<
>
X
सैनिकों को थप्पड़ जड़ दुनिया में फेमस हुई ये किशोरी
इस लड़की नाम है अहद तमीमी। दरअसल, आज से करीब 8 महीने पहले दिसंबर में अहद ने इसराईली सेना के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का विरोध किया था।
<
>
X
सैनिकों को थप्पड़ जड़ दुनिया में फेमस हुई ये किशोरी
उसने 2 इसराईली सैनिकों को थप्पड़ मार उन्हें धक्का दिया था। इसी के चलते उसे इसराईली जेल में बंद कर दिया गया। वह रविवार को जेल से रिहा हुई है।
<
>
X
सैनिकों को थप्पड़ जड़ दुनिया में फेमस हुई ये किशोरी
अहद को बाद में जमानत मिल रही थी लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। वह सेना का विरोध जताने के लिए जेल में ही बैठी रही।
<
>
X
सैनिकों को थप्पड़ जड़ दुनिया में फेमस हुई ये किशोरी
इसके बाद अहद की मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और अहद के लिए लोगों का समर्थन बढ़ने लगा।
<
>
X
सैनिकों को थप्पड़ जड़ दुनिया में फेमस हुई ये किशोरी
लोगों द्वारा सेना की खूब आलोचना के बाद अहद को जेल से रिहा कर दिया गया।जब अहद रविवार को वेस्ट बैंक पहुंची तो उसके गांव नबी सलेह के लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया।
<
>
X
सैनिकों को थप्पड़ जड़ दुनिया में फेमस हुई ये किशोरी
उसकी मां का कहना है कि बेटी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उन्होंने उसकी रिहाई के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया और एक मुहिम की शुरुआत की।
<
X
सैनिकों को थप्पड़ जड़ दुनिया में फेमस हुई ये किशोरी
बता दें कि करीब 50 सालों से वेस्ट बैंक पर इसराईल ने कब्जा किया हुआ है। अब वह लंबे समय से चले आ रहे उस विरोध का चेहरा बन चुकी है। दुनिया के कई देशों के युवा उसके समर्थन में आगे आए।