प्रधानमंत्री मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं की शुरुआत की
  • >X

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में विधानसभा चुनावों से पहले सिलचर शहर में शनिवार को 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की।
  • <>X

    प्रधानमंत्री मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं की शुरुआत की

    प्रधानमंत्री ने कछार जिले के सिलचर और मेघालय के शिलांग के बीच 22,864 करोड़ रुपये की नियंत्रित प्रवेश-निकास वाली एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए 'भूमि पूजन' में भाग लिया।
  • <>X

    प्रधानमंत्री मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं की शुरुआत की

    अधिकारियों ने बताया कि 166 किलोमीटर लंबे चार लेन के इस ग्रीनफील्ड द्रुतगति गलियारे से मेघालय और असम के बीच संपर्क सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा।
  • <>X

    प्रधानमंत्री मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं की शुरुआत की

    इस परियोजना से गुवाहाटी और सिलचर के बीच की दूरी 295 से घटकर 252 रह जाएगी और यात्रा का समय 8.5 घंटे से घटकर लगभग पांच घंटे रह जाएगा।
  • <>X

    प्रधानमंत्री मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं की शुरुआत की

    प्रधानमंत्री 'कैपिटल प्वाइंट' के पास ट्रंक रोड से सिलचर के 'रंगिरखारी प्वाइंट' तक एनएच-306 पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर (चरण-1) के भूमि पूजन में भी शामिल हुए।
  • <X

    प्रधानमंत्री मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं की शुरुआत की

    अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से सिलचर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर यातायात का दबाव कम होगा तथा मिजोरम, त्रिपुरा एवं मणिपुर जैसे पड़ोसी राज्यों से संपर्क बेहतर होगा और बराक घाटी के आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।