>
X
महुआ का पेड़ बना आस्था का केंद्र ,पेड़ को छूते ही बीमारियां हो रही छूमंतर
होशंगाबाद जिले के पिपरिया से करीब 15 कि.मी की दूरी पर स्थित ग्राम नयागांव में स्थित महुआ के पेड़ को छूने मात्र से ही बीमारी छूमंतर हो जाती है। गांव की सीमा से सटे एसटीआर वन क्षेत्र में स्थित इस महुआ पेड़ पर इन दिनों प्रतिदिन सुबह शाम हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
<
>
X
महुआ का पेड़ बना आस्था का केंद्र ,पेड़ को छूते ही बीमारियां हो रही छूमंतर
माना जा रहा है कि इस पेड़ के छूते ही मरीजों को तत्काल बीमारी से निजात मिल जाती है। देखते ही देखते यह खबर आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
<
>
X
महुआ का पेड़ बना आस्था का केंद्र ,पेड़ को छूते ही बीमारियां हो रही छूमंतर
जिसके चलते पिछले कई दिनों में अब यह पेड़ धार्मिक आस्था का केंद्र माना जा रहा है। लोगों का मानना है कि ये एक ऐसा स्थान जहां हर बीमारी और परेशानी का इलाज मिलता है।
<
>
X
महुआ का पेड़ बना आस्था का केंद्र ,पेड़ को छूते ही बीमारियां हो रही छूमंतर
यहां आने वाले लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि इस पेड़ के पास जमीन पर हाथ रखकर बैठने से अपने आप ही हाथ पेड़ की ओर खींचने लगते हैं और पेड़ को छूते ही मरीज हर बीमारी व परेशानी से मुक्त हो जाता है।
<
>
X
महुआ का पेड़ बना आस्था का केंद्र ,पेड़ को छूते ही बीमारियां हो रही छूमंतर
सूत्रों के हवाले से नवरात्रि के दिनों में नयागांव के ही एक व्यक्ति ने गांव के लोगों को इस स्थान के बारे में बताया। देखते ही देखते अब यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
<
>
X
महुआ का पेड़ बना आस्था का केंद्र ,पेड़ को छूते ही बीमारियां हो रही छूमंतर
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में जहां लोग जाने में भी डरते हैं वहां इस पेड़ के आसपास भारी संख्या में लोग मौज़ूद थे।
<
X
महुआ का पेड़ बना आस्था का केंद्र ,पेड़ को छूते ही बीमारियां हो रही छूमंतर
कुछ महिलाएं व पुरुष पेड़ के आसपास झूमते नाचते भी देखा गया। मानो उनकी शरीरिक समस्या वहां पहुंचकर निकलकर बाहर आ गई हों।