>
X
आर्मीर्निया-आजरबैजान जंग में सैंकड़ों लोगों की मौत, सड़कें व घर मलबे में तब्दील (Photos)
आर्मीर्निया- आजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख जैसे अलगाववादी क्षेत्र को लेकर चल रही जंग में अब तक 73 नागरिकों सहित कम से कम 600 लोगों की मौत हो गई है।
<
>
X
आर्मीर्निया-आजरबैजान जंग में सैंकड़ों लोगों की मौत, सड़कें व घर मलबे में तब्दील (Photos)
नागोर्नो-काराबाख के सैन्य अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उनके 16 कर्मी युद्ध में मारे गए।
<
>
X
आर्मीर्निया-आजरबैजान जंग में सैंकड़ों लोगों की मौत, सड़कें व घर मलबे में तब्दील (Photos)
इसके साथ ही 27 सितंबर को शुरू हुई लड़ाई में उसके 532 सैनिकों की मौत हो चुकी है।
<
>
X
आर्मीर्निया-आजरबैजान जंग में सैंकड़ों लोगों की मौत, सड़कें व घर मलबे में तब्दील (Photos)
आजरबैजान ने हालांकि, अपनी सेना को हुए नुकसान की जानकारी नहीं दी है पर दोनों पक्षों की ओर से किए जा रहे दावों के मद्देनजर कुल हताहतों की संख्या बहुत अधिक होने की आशंका है।
<
>
X
आर्मीर्निया-आजरबैजान जंग में सैंकड़ों लोगों की मौत, सड़कें व घर मलबे में तब्दील (Photos)
अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस ने कहा है कि ‘व्यस्त सड़कें और घर भी मलबे में तब्दील हो चुके हैं। इससे पहले अज़रबैजान और अर्मेनियाई सैनिकों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया था। युद्ध विराम के बावजूद कई क्षेत्रों में भारी गोलाबारी भी की गई थी।
<
>
X
आर्मीर्निया-आजरबैजान जंग में सैंकड़ों लोगों की मौत, सड़कें व घर मलबे में तब्दील (Photos)
अमेरिका ने अजरबैजान और आर्मेनिया से आह्वान किया है कि वे इस जंग से होने वाली तबाही को रोके और संघर्ष विराम को लागू करने के लिए सहमति बनाएं न कि नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाएं।
<
>
X
आर्मीर्निया-आजरबैजान जंग में सैंकड़ों लोगों की मौत, सड़कें व घर मलबे में तब्दील (Photos)
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच लड़ाई के बीच भी मिन्स्क समूह दोनों राष्ट्रों से आग्रह करता है कि उन्हें युद्धविराम को लागू करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।
<
X
आर्मीर्निया-आजरबैजान जंग में सैंकड़ों लोगों की मौत, सड़कें व घर मलबे में तब्दील (Photos)
रूस, फ्रांस और अमेरिका सहित मिन्स्क समूह के सदस्यों ने इस लड़ाई के भयावह परिणाम की चेतावनी दी है। इस बीच, अजरबैजान के सहयोगी तुर्की ने कहा कि वह रूस, अजरबैजान, आर्मेनिया और तुर्की के बीच चार-तरफा वार्ता चाहता है।