>
X
Canterbury Cathedral: आइए करें आध्यात्मिक यात्रा
इंगलैंड की राजधानी लंदन के निकट प्राचीन चर्च नगर कैंटरबरी में स्थित मध्यकालीन कैंटरबरी-कैथेड्रल एक ऐतिहासिक स्थल होने के साथ-साथ अब हजारों की संख्या में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला एक आधुनिक नगर है।
<
>
X
Canterbury Cathedral: आइए करें आध्यात्मिक यात्रा
ये एक प्राचीन रोमन नगर था। 54 ईसा पूर्व में कैंटरबरी के निकट प्रसिद्ध रोमन सम्राट और योद्धा जूलियस-सीजर भी आए थे और 150 ए.डी. से यह एक समृद्ध रोमन नगर बन गया था।
<
>
X
Canterbury Cathedral: आइए करें आध्यात्मिक यात्रा
1700 वर्ष पूर्व कैंटरबरी एक क्रिश्चियन तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हुआ जो आज एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल भी है। मध्यकाल में कैंटरबरी की तुलना रोम (इटली) और यरुशलम (जीसस का जन्म स्थान) से की जाती थी।
<
>
X
Canterbury Cathedral: आइए करें आध्यात्मिक यात्रा
दोनों नगर ईसाइयों के प्रमुख धाम हैं। यह इंगलैंड का सबसे पुराना चर्च है जिसका इतिहास 597 ए.डी. में लिखा गया। रोमन शासकों के युग की समाप्ति पर पोप ने संत ऑगस्टीन को ईसाई धर्म की पुन: स्थापना के लिए इंगलैंड भेजा
<
>
X
Canterbury Cathedral: आइए करें आध्यात्मिक यात्रा
जिसके पश्चात कैंटरबरी चर्च स्थापित हुआ। कैंटरबरी के आर्कबिशप इंगलैंड के प्रमुख बिशप हैं। कैथेड्रल शब्द- कैथिड्रा मूल शब्द से अवतरित है जिसका अर्थ कुर्सी है।
<
X
Canterbury Cathedral: आइए करें आध्यात्मिक यात्रा
यूं तो इंगलैंड में अनेक सदियों पुराने कैथेड्रल हैं परंतु आर्क बिशप की गद्दी वाला कैंटरबरी प्रमुख कैथेड्रल है।