Janjehli Valley: जाइए प्राकृतिक सौंदर्य से ओत-प्रोत जंजैहली घाटी में करें सुंदर मंदिरों का दर्शन
  • >X

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में स्थित जंजैहली घाटी पहाड़ों की सुरम्य गोद में स्थित एक ऐसा स्थान है, जहां आप किसी दौड़ते-भागते शहर से पहुंचते हैं,
  • <>X

    Janjehli Valley: जाइए प्राकृतिक सौंदर्य से ओत-प्रोत जंजैहली घाटी में करें सुंदर मंदिरों का दर्शन

    तो यहां की साफ-सुथरी प्राकृतिक सुंदरता, कल-कल करती बाखली खड्ड पहाड़ी नदी आपके मन को मोहित करते हुए आनंद भरे सुकून से भर देती है।
  • <>X

    Janjehli Valley: जाइए प्राकृतिक सौंदर्य से ओत-प्रोत जंजैहली घाटी में करें सुंदर मंदिरों का दर्शन

    जंजैहली घाटी के किसी कोने से जब भी हम पहाड़ी पर नजर डालते हैं तो यह हमें ऐसा आभास कराती है जैसे हम उसके पास खड़े हैं।
  • <>X

    Janjehli Valley: जाइए प्राकृतिक सौंदर्य से ओत-प्रोत जंजैहली घाटी में करें सुंदर मंदिरों का दर्शन

    यदि हम सुबह के समय इस पर नजर डालें तो सूर्य की सुनहरी किरणों की आभा में यह नई-नवेली दुल्हन सी दिखती है। यहां के बदलते मोहक दृश्य मन को असीम शांति देते हैं।
  • <>X

    Janjehli Valley: जाइए प्राकृतिक सौंदर्य से ओत-प्रोत जंजैहली घाटी में करें सुंदर मंदिरों का दर्शन

    गौरतलब है कि यात्राओं के दौरान हिमाचल प्रदेश में स्थान-स्थान पर ‘होम स्टे’ से पर्यटन को बढ़ावा मिलने से अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हुई है।
  • <>X

    Janjehli Valley: जाइए प्राकृतिक सौंदर्य से ओत-प्रोत जंजैहली घाटी में करें सुंदर मंदिरों का दर्शन

    सफर में खिली धूप सुकून देती है, तो एकाएक बर्फ से ढंकी चोटियों से आती बर्फीली हवा और बादलों के झुंडों के बीच से गुजरना किसी कल्पना लोक में विचरण करने से कम नहीं होता।
  • <>X

    Janjehli Valley: जाइए प्राकृतिक सौंदर्य से ओत-प्रोत जंजैहली घाटी में करें सुंदर मंदिरों का दर्शन

    जंगल घनघोर है। कभी-कभी मृग, घोरल और अन्य वन्य प्राणियों के दर्शन हो जाते हैं। इस जंगल में अनेक प्रकार की चिड़ियां भी देखी जाती हैं, जो यात्रियों का मधुर गीत से स्वागत करती हैं।
  • <>X

    Janjehli Valley: जाइए प्राकृतिक सौंदर्य से ओत-प्रोत जंजैहली घाटी में करें सुंदर मंदिरों का दर्शन

    जंगल में अनेक प्रजाति के पेड़ हैं। सेब, आलूबुखारा, काफल जैसे फलों की भरमार है। एक चोटी पर स्थित शिकारी देवी का मंदिर देखना प्रगाढ़ आस्था का प्रतीक है।
  • <X

    Janjehli Valley: जाइए प्राकृतिक सौंदर्य से ओत-प्रोत जंजैहली घाटी में करें सुंदर मंदिरों का दर्शन

    बताते हैं कि यह मंदिर पांडवों द्वारा निर्मित है जो अपने एकांतवास में यहां आकर रहे थे।