Kamshet Tourism: पैराग्लाइडिंग के साथ लें आध्यात्म का आनंद
  • >X

    Kamshet Tourism: पैराग्लाइडिंग के साथ लें आध्यात्म का आनंद

    पंछियों की तरह खुले आसमान में उड़ने की ख्वाहिश अक्सर हमारे मन में भी उठती है लेकिन पंख न होने से मन मसोस कर रह जाना पड़ता है परंतु आप बिना पंखों के भी परवाज भर सकते हैं।
  • <>X

    Kamshet Tourism: पैराग्लाइडिंग के साथ लें आध्यात्म का आनंद

    कामशेत में आप अपनी आसमान में उड़ने की इच्छा पूरी कर सकते हैं। पुणे से 45 कि.मी. की दूरी पर स्थित कामशेत महाराष्ट्र का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है।
  • <>X

    Kamshet Tourism: पैराग्लाइडिंग के साथ लें आध्यात्म का आनंद

    कामशेत एडवेंचर गतिविधियों के अलावा मिट्टी-गारे से बने खूबसूरत घरों वाले छोटे-छोटे गांवों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां का शांत ग्रामीण परिवेश सैलानियों को बहुत ही ज्यादा आकर्षित करता है। अगर आप इन गर्मियों में कुछ अलग अनुभव लेने की सोच रहे हैं तो यहां का भ्रमण कर सकते हैं।
  • <>X

    Kamshet Tourism: पैराग्लाइडिंग के साथ लें आध्यात्म का आनंद

    कामशात भारत के दो प्रमुख शहरों (मुम्बई और पुणे) के पास स्थित पैराग्लाइडिंग के लिए लोकप्रिय एवं खूबसूरत पर्यटन स्थल है। कामशेत की समुद्र तल से ऊंचाई 2100 फुट के लगभग है। कामशेत लोकप्रिय हिल स्टेशन खंडाला और लोनावाल के जुड़वा हिल स्टेशन से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • <>X

    Kamshet Tourism: पैराग्लाइडिंग के साथ लें आध्यात्म का आनंद

    अपने खूबसूरत पहाड़ों के कारण कामशेत आज की पीढ़ी के बीच भी लोकप्रिय हो गया है। कभी स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले छापामार योद्धाओं को पैदा करने के लिए जाने वाले ऐतिहासिक पहाड़ अब निर्भय पैराग्लाइडिंग पायलटों तथा रोमांच प्रेमियों के समूह की मेजबानी करते हैं।
  • <>X

    Kamshet Tourism: पैराग्लाइडिंग के साथ लें आध्यात्म का आनंद

    कामशेत पैराग्लाइडिंग के लिए बेहद लोकप्रिय है। मुम्बई व आसपास के अलावा दुनिया भर के रोमांच प्रेमी यहां पैराग्लाइडिंग का मजा लेने के लिए आते हैं। यदि आप भी पक्षियों की तरह उड़ना चाहते हैं तो आपको एक बार पैराग्लाइडिंग जरूर करनी चाहिए।
  • <X

    Kamshet Tourism: पैराग्लाइडिंग के साथ लें आध्यात्म का आनंद

    पैराग्लाइडिंग ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसे आप आसानी से सीख सकते हैं। इसके लिए कामशेत में प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था उपलब्ध है। यदि आप केवल पैराग्लाइडिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो आप टैंडमराइट कर सकते हैं।