अमित शाह ने दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर समेत 4 बड़ी सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन
  • >X

    अमित शाह ने दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर समेत 4 बड़ी सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में लंबे समय से लंबित बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर समेत 1,941 करोड़ रुपए की लागत वाली चार बड़ी सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत की।
  • <>X

    अमित शाह ने दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर समेत 4 बड़ी सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    शाह ने बारापुला में आयोजित एक कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और अन्य लोग मौजूद थे।
  • <>X

    अमित शाह ने दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर समेत 4 बड़ी सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    लंबे समय से लंबित बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 अब दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित है। इससे मयूर विहार फेज-1 से एम्स तक सिग्नल-फ्री सफर होगा। जाम कम होगा, समय बचेगा और लाखों लोगों का रोज का सफर आसान होगा।
  • <>X

    अमित शाह ने दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर समेत 4 बड़ी सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    मुकरबा चौक अंडरपास के साथ मोदी मिल-सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर और लोनी अंडरपास भी दिल्ली की कनेक्टिविटी को नई मजबूती देंगे। यह फ्लाईओवर सराय काले खां में मौजूदा बारापुला फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा जिससे करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग का विस्तार पूरा हो जाएगा।
  • <X

    अमित शाह ने दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर समेत 4 बड़ी सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    इस परियोजना को मूल रूप से 2014 में मंजूरी दी गई थी और 2015 में इसका काम शुरू हुआ था। इसे 2017 तक पूरा किया जाना था लेकिन कई बार देरी हुई और परियोजना की संशोधित लागत बढ़कर करीब 1,635 करोड़ रुपए हो गई।