ब्रज मंडल में त्योहारों का आरंभ, साल में 1 बार होते हैं बिहारी जी की सुखसेज के दर्शन
  • >X

    ब्रज मंडल में त्योहारों का आरंभ, साल में 1 बार होते हैं बिहारी जी की सुखसेज के दर्शन

    आज हरियाली तीज के शुभ अवसर पर झूलन उत्सव से ब्रज मंडल के प्रमुख त्योहारों की शुरुआत हो गई है। ब्रज के मंदिरों में राधा रानी संग ठाकुर जी झूला झूलेंगे।
  • <>X

    ब्रज मंडल में त्योहारों का आरंभ, साल में 1 बार होते हैं बिहारी जी की सुखसेज के दर्शन

    रक्षा बंधन का पावन पर्व 11 अगस्त को रहेगा। ठाकुर जी को अपना भाई मानने वाली महिलाएं विशेषतौर पर वृंदावन आएंगी और उनकी कलाई पर राखी सजाएंगी। 12 अगस्त को श्रीकृष्ण के बड़े भाई दाऊ जी का जन्मोत्सव बलराम पूर्णिमा के रूप में मनाया जाएगा।
  • <>X

    ब्रज मंडल में त्योहारों का आरंभ, साल में 1 बार होते हैं बिहारी जी की सुखसेज के दर्शन

    इस अवसर पर बलदाऊ मंदिर में खूब धूम रहेगी। 19 अगस्त कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान विष्णु के 22वें अवतार श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाएगा।
  • <>X

    ब्रज मंडल में त्योहारों का आरंभ, साल में 1 बार होते हैं बिहारी जी की सुखसेज के दर्शन

    20 अगस्त को नंद उत्सव पर नंद गांव में बधाइयों का दौर चलेगा।मान्यता है की इस रोज़ नंद बाबा से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। 4 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल अष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की प्राण शक्ति राधा रानी का प्रकट उत्सव मनाया जाएगा।
  • <>X

    ब्रज मंडल में त्योहारों का आरंभ, साल में 1 बार होते हैं बिहारी जी की सुखसेज के दर्शन

    राधा अष्टमी के अवसर पर वृषभानु नगरी बरसाना में ढेरों खुशियां मनाई जाएंगी। आज सावन माह की हरियाली तीज का पर्व है। इस खास मौके पर पंजाब केसरी के रिपोर्टर विक्की शर्मा ने वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवक श्री राजू गोस्वामी से बात की।
  • <X

    ब्रज मंडल में त्योहारों का आरंभ, साल में 1 बार होते हैं बिहारी जी की सुखसेज के दर्शन

    राजू जी ने उन्हें बताया की वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी की सुखसेज के दर्शन कराए जाते हैं। जो साल में केवल 1 बार ही हरियाली तीज के दिन होते हैं।