>
X
Bhopal: झीलों की नगरी भोपाल में हैं सुंदर ऐतिहासिक स्थान, आप भी करें दर्शन
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है, जिसे झीलों की नगरी भी कहा जाता है। इस शहर का बड़ा तालाब और छोटा तलाब बेहद लोकप्रिय हैं। भोपाल कई पहाड़ियों पर बसा है जिनमें से कुछ हैं
<
>
X
Bhopal: झीलों की नगरी भोपाल में हैं सुंदर ऐतिहासिक स्थान, आप भी करें दर्शन
श्यामला हिल्स, अरेरा हिल्स, कटारा हिल्स, दानिश हिल्स, वन टी हिल्स, ईदगाह हिल्स आदि ! भोपाल को राजा भोज ने बसाया था, इसका पुराना नाम- भूपाल या भोजपाल था ! शहर में कई झीलें हैं जिस वजह से यह झीलों के शहर के नाम से प्रसिद्ध है। वैसे यहां कई अन्य पर्यटक स्थल भी हैं।
<
>
X
Bhopal: झीलों की नगरी भोपाल में हैं सुंदर ऐतिहासिक स्थान, आप भी करें दर्शन
ऊपरी झील : भोपाल में सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक ऊपरी झील को ‘भोजताल’ या ‘बड़ा तालाब’ भी कहा जाता है। यह देश की सबसे पुरानी मानव निर्मित झील है।
<
>
X
Bhopal: झीलों की नगरी भोपाल में हैं सुंदर ऐतिहासिक स्थान, आप भी करें दर्शन
माना जाता है कि इस झील का निर्माण राजा भोज ने करवाया था। इसके आसपास कमला पार्क नामक एक बहुत बड़ा गार्डन है, जो इसकी शोभा को और बढ़ाता है।
<
>
X
Bhopal: झीलों की नगरी भोपाल में हैं सुंदर ऐतिहासिक स्थान, आप भी करें दर्शन
छोटी झील : छोटा तालाब भोपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है, जो बड़ी झील के साथ जुड़ी हुई है। इन दोनों का विभाजन भोज सेतु कमला पार्क से होता है। कहा जाता है कि 1794 में झील का निर्माण शहर को और सुंदर बनाने के लिए नवाब हयात मोहम्मद खान बहादुर के एक विशेष मंत्री छोटे खान द्वारा करवाया गया था।
<
>
X
Bhopal: झीलों की नगरी भोपाल में हैं सुंदर ऐतिहासिक स्थान, आप भी करें दर्शन
यह झील शहर के पुराने हिस्से में स्थित है। इसका जलग्रहण क्षेत्र लगभग 9.6 वर्ग कि.मी. है। इसकी वर्तमान में अधिकतम गहराई 10.7 मी. है। यह बड़ी झील की पूर्व दिशा में स्थित है। छोटी झील के किनारे से लगे हुए कमला पार्क और करिश्मा पार्क हैं।
<
>
X
Bhopal: झीलों की नगरी भोपाल में हैं सुंदर ऐतिहासिक स्थान, आप भी करें दर्शन
ब कभी भोपाल में झील के आसपास शाम की सैर करोगे और सूर्यास्त का दृश्य होगा, तो वह दिन निश्चित ही यादगार बन जाएगा। निचली झील के पास मछली की आकृति का एक मछलीघर भी है, जिसमें बड़ी संख्या में अनेक रंग-बिरंगी मछलियां हैं।
<
>
X
Bhopal: झीलों की नगरी भोपाल में हैं सुंदर ऐतिहासिक स्थान, आप भी करें दर्शन
भोपाल से लगभग 45 कि.मी. दक्षिण में स्थित भीमबेटका गुफाओं को यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। कहते हैं कि ये गुफाएं 30,000 साल से भी पुरानी हैं।
<
X
Bhopal: झीलों की नगरी भोपाल में हैं सुंदर ऐतिहासिक स्थान, आप भी करें दर्शन
भोपाल में इस्लामी वास्तुकला की प्रबलता के बीच एशियाई और पश्चिमी स्थापत्य कला की एक सुंदर विसंगति, शौकत महल पर्यटकों द्वारा भोपाल में सबसे अधिक बार देखा जाने वाला स्थान है।