Chaitra Navratri 2022: हिमाचल में 2 साल बाद हटी सभी बंदिशें, अब जी भर के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु
  • >X

    आज यानि 02 अप्रैल, दिन शनिवार नवरात्रि के पहले दिन से मां के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जी हां, खबरों के अनुसार चैत्र नवारात्रि के प्रथम दिन हिमाचल प्रदेश में कोविड को लेकर जारी की गई गाईडलाइन्स बंद कर दी गई है।
  • <>X

    Chaitra Navratri 2022: हिमाचल में 2 साल बाद हटी सभी बंदिशें, अब जी भर के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

    दो साल बाद बिना बंदिशों के दर्शन, क्यूआर कोड से अब चैत्र नवरात्र में इस बार हिमाचल के शक्तिपीठों में रौनक रहेगी। दो साल बाद मंदिरों में घंटियों की मधुर ध्वनि सुनाई देगी। लंगर भी लगाए जाएंगे।
  • <>X

    Chaitra Navratri 2022: हिमाचल में 2 साल बाद हटी सभी बंदिशें, अब जी भर के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

    कांगड़ा के शक्तिपीठों में क्यूआर कोड स्कैन कर श्रद्धालु दान दे सकेंगे। सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
  • <>X

    Chaitra Navratri 2022: हिमाचल में 2 साल बाद हटी सभी बंदिशें, अब जी भर के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

    जी हां दोस्तों, प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए सरकार ने दो सालों के बाद कोरोना को लगभग सभी बंदिशों को हटा दिया है, लेकिन राज्य में मास्क का पहनना अनिवार्य रहेगा साथ ही हाथों के हाईजीन का भी ध्यान देना होगा।
  • <>X

    Chaitra Navratri 2022: हिमाचल में 2 साल बाद हटी सभी बंदिशें, अब जी भर के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

    इससे संबंधित आदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने जारी किए हैं। राज्य में तेज गति से कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है।
  • <>X

    Chaitra Navratri 2022: हिमाचल में 2 साल बाद हटी सभी बंदिशें, अब जी भर के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

    प्रदेश के कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 102 रह गई है। इसे देखते हुए सरकार ने राज्य में कोरोना बंदिशों को हटाने का फैसला लिया है।
  • <>X

    Chaitra Navratri 2022: हिमाचल में 2 साल बाद हटी सभी बंदिशें, अब जी भर के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

    इसके तहत राज्य आपदा प्राधिकरण की ओर से कोविड- 19 रोकथाम उपायों और कोरोना कंटेनमेंट को लेकर जारी अन्य सभी बंदिशों को हटा दिया है।
  • <>X

    Chaitra Navratri 2022: हिमाचल में 2 साल बाद हटी सभी बंदिशें, अब जी भर के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

    लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के तहत मास्क और हाथ की स्वच्छता के आदेश जारी रहेंगे।
  • <X

    Chaitra Navratri 2022: हिमाचल में 2 साल बाद हटी सभी बंदिशें, अब जी भर के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

    यानी मास्क नहीं लगाने पर चालान भी काटा जा सकता है। सभी सरकारी विभागों, संस्थाओं, जिला मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन को नए आदेशों की अनुपालना करने के निर्देश दिए हैं।