यहां विराजती हैं माता करवा, दर्शन करनी वाली महिला को मिलता है सौभाग्य का आशीर्वाद
  • >X

    यहां विराजती हैं माता करवा, दर्शन करनी वाली महिला को मिलता है सौभाग्य का आशीर्वाद

    कार्तिक मास की शुरुआत होते ही हिंदू धर्म के मुख्य त्यौहार पड़ने शुरू हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज देशभर के बहुत से कोनों में करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में तमाम जानकारी हम आपको पहले ही दे चुके हैं।
  • <>X

    यहां विराजती हैं माता करवा, दर्शन करनी वाली महिला को मिलता है सौभाग्य का आशीर्वाद

    अब हम आपको आगे बताने वाले हैं माता करवा कहां विराजती हैं। जी हां, सनातन धर्म के तमाम देवी-देवता की तरह माता करवा का भी हमारे देश में मंदिर स्थापित है।
  • <>X

    यहां विराजती हैं माता करवा, दर्शन करनी वाली महिला को मिलता है सौभाग्य का आशीर्वाद

    बता दें ये मंदिर राजस्थान के सवाई माधोपुर में पहाड़ी की एक चोटी पर स्थित है, जिसे चौथ माता का मंदिर कहा जाता है। बताया जाता है प्रत्येक करवाचौथ के पर्व पर महिलाओें की भीड़ दिखाई देती है।
  • <>X

    यहां विराजती हैं माता करवा, दर्शन करनी वाली महिला को मिलता है सौभाग्य का आशीर्वाद

    धार्मिक मान्यताओं की मानें तोे माता करवा कोई और नहीं बल्कि सनातन धर्म की प्रमुख देवी पार्वती का ही रूप हैं।
  • <>X

    यहां विराजती हैं माता करवा, दर्शन करनी वाली महिला को मिलता है सौभाग्य का आशीर्वाद

    राजस्थान के सवाई माधोपुर में पहाड़ की एक चोटी पर चौथ माता का मंदिर स्थित है, जो बहु प्राचीन और सुप्रसिद्ध है। बताया जाता है इसकी स्थापना 1451 में राजा भीम सिंह ने की थी।
  • <>X

    यहां विराजती हैं माता करवा, दर्शन करनी वाली महिला को मिलता है सौभाग्य का आशीर्वाद

    माधोपुर में करवा चौथ, भाद्रपद चौथ, माघ चौथ और लक्खी मेला पर लाखों श्रद्धालु इस स्थान पर आते हैं और माता के दर्शन करते हैं। करवा चौथ के दिन चौथ माता के मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है।
  • <>X

    यहां विराजती हैं माता करवा, दर्शन करनी वाली महिला को मिलता है सौभाग्य का आशीर्वाद

    यहां की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के दिन यहां माता के दर्शन और पूजा करने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है साथ ही साथ दांपत्य जीवन में सुख बढ़ता है।
  • <X

    यहां विराजती हैं माता करवा, दर्शन करनी वाली महिला को मिलता है सौभाग्य का आशीर्वाद

    इस स्थान तक पहुंचने के लिए भक्तों को 700 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इस मंदिर की उंचाई कम से कम 1100 फीट है। चौथ माता का मंदिर राजपूताना शैली में सफेद संगमरमर का बना हुआ है। on