Chintpurni Devi Dham: चिंतपूर्णी धाम जाने से पहले अवश्य पढ़ें ये जरुरी जानकारी
  • >X

    Chintpurni Devi Dham: चिंतपूर्णी धाम जाने से पहले अवश्य पढ़ें ये जरुरी जानकारी

    हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि मानी जाती है। यहां अनेकों मंदिर हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित चिंतपूर्णी धाम भी एक है। यह स्थान हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है।
  • <>X

    Chintpurni Devi Dham: चिंतपूर्णी धाम जाने से पहले अवश्य पढ़ें ये जरुरी जानकारी

    चिंतपूर्णी मंदिर शक्ति पीठ मंदिरों में से एक है। पूरे भारतवर्ष में कुल 51 शक्तिपीठ हैं, इन सभी की उत्पत्ति की कथा एक ही है। इस स्थान पर प्रकृति का सुंदर नजारा देखने को मिल जाता है।
  • <>X

    Chintpurni Devi Dham: चिंतपूर्णी धाम जाने से पहले अवश्य पढ़ें ये जरुरी जानकारी

    यात्रा में मनमोहक दृश्य यात्रियों का मन मोह लेते हैं। यहां आकर माता के भक्तों को आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति होती है।
  • <>X

    Chintpurni Devi Dham: चिंतपूर्णी धाम जाने से पहले अवश्य पढ़ें ये जरुरी जानकारी

    ये सभी मंदिर शिव और शक्ति से जुड़े हुए हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इन सभी स्थलों पर देवी के अंग गिरे थे। शिव के ससुर राजा दक्ष ने यज्ञ का आयोजन किया जिसमें उन्होंने शिव और सती को आमंत्रित नहीं किया क्योंकि वह शिव को अपने बराबर का नहीं समझते थे।
  • <>X

    Chintpurni Devi Dham: चिंतपूर्णी धाम जाने से पहले अवश्य पढ़ें ये जरुरी जानकारी

    यह बात सती को काफी बुरी लगी। वह बिना बुलाए यज्ञ में पहुंच गई, जहां शिव का काफी अपमान किया गया। इसे सती सहन न कर सकी और वह हवन कुंड में कूद गई।
  • <X

    Chintpurni Devi Dham: चिंतपूर्णी धाम जाने से पहले अवश्य पढ़ें ये जरुरी जानकारी

    जब भगवान शंकर को यह बात पता चली तो वह सती के शरीर को हवन कुंड से निकाल कर तांडव करने लगे, जिस कारण सारे ब्रह्मांड में हाहाकार मच गया। पूरे ब्रह्मांड को इस संकट से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने सती के शरीर को अपने सुदर्शन चक्र से 51 भागों में बांट दिया। जो अंग जहां पर गिरा वह शक्ति पीठ बन गया।