>
X
CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे लगभग 3000 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया।
<
>
X
CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। प्रदर्शनकारियों को रीगल सिनेमा के पास, मिंटो ब्रिज और आकाशवाणी भवन के पास सहित कई स्थानों से हिरासत में लिया गया।
<
>
X
CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया
जंतर मंतर पर कॉजपा के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले एहतियाती उपायों के तहत राष्ट्रीय राजधानी के सभी जिलों से आपराधिक रिकॉर्ड वाले 600 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।
<
>
X
CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया
सूत्रों के अनुसार, पुलिस कुछ ऐसे लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रख रही है, जो प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों को जुटा सकते हैं या उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रभावित कर सकते हैं।
<
>
X
CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया
वरिष्ठ अधिकारियों को जमीनी स्तर पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही हमें नागरिकों का सहयोग मिल रहा है और अमन कमेटी जैसी हमारी 'कम्युनिटी पुलिसिंग' टीम काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नागरिकों से इस प्रदर्शन में हिस्सा न लेने की अपील की है।
<
X
CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है, क्योंकि हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ऐसे किसी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।