CM रेखा गुप्ता ने विभिन्न सरकारी स्कूलों की 1400 छात्राओं को साइकिलें बांटी
  • >X

    CM रेखा गुप्ता ने विभिन्न सरकारी स्कूलों की 1400 छात्राओं को साइकिलें बांटी

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न सरकारी स्कूलों की नौवीं कक्षा की 1400 छात्राओं के बीच साइकिलें वितरित कीं।
  • <>X

    CM रेखा गुप्ता ने विभिन्न सरकारी स्कूलों की 1400 छात्राओं को साइकिलें बांटी

    अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यहां शालीमार बाग स्थित 'सीएम श्री' स्कूल में कन्या पूजन किया और इसके बाद छात्राओं को साइकिलें बांटी।
  • <>X

    CM रेखा गुप्ता ने विभिन्न सरकारी स्कूलों की 1400 छात्राओं को साइकिलें बांटी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बेटियों के प्रति सम्मान, समानता और उनके महत्व को स्वीकार करने का संदेश है।
  • <>X

    CM रेखा गुप्ता ने विभिन्न सरकारी स्कूलों की 1400 छात्राओं को साइकिलें बांटी

    उन्होंने कहा, भारतीय संस्कृति में बेटियों को शक्ति, ज्ञान, करुणा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कन्या पूजन की वास्तविक भावना तभी सार्थक होती है, जब समाज बेटियों को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के समान अवसर भी प्रदान करे।
  • <>X

    CM रेखा गुप्ता ने विभिन्न सरकारी स्कूलों की 1400 छात्राओं को साइकिलें बांटी

    उन्होंने बेटियां को परिवार का गौरव और समाज व राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा को निखारने, उनके सपनों को साकार करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
  • <X

    CM रेखा गुप्ता ने विभिन्न सरकारी स्कूलों की 1400 छात्राओं को साइकिलें बांटी

    एक आधिरकारिक बयान के मुताबिक, 'विद्या वाहिनी' योजना के अंतर्गत अब तक दिल्ली में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 28,000 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य कुल 1.50 लाख साइकिलें वितरित करने का है।