Dahi Handi: आज मनाया जाएगा श्री कृष्ण की बाल लीला से प्रेरित दही हांडी उत्सव
  • >X

    Dahi Handi: आज मनाया जाएगा श्री कृष्ण की बाल लीला से प्रेरित दही हांडी उत्सव

    श्री कृष्ण जन्म के बाद मनाया जाने वाला दही हांडी का उत्सव कान्हा जी के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। जन्माष्टमी के अगले दिन इस उत्सव को मनाया जाता है
  • <>X

    Dahi Handi: आज मनाया जाएगा श्री कृष्ण की बाल लीला से प्रेरित दही हांडी उत्सव

    यानी की कृष्ण पक्ष के नवमी तिथि के दिन। इसे गोपाल कला के नाम से भी जाना जाता है। जैसा की आप सब को तो पता ही है की यशोदा के लाल को दूध से बनी चीजें बहुत प्रिय हैं। उन्हें खुश करने के लिए मक्खन, दूध और दही का भोग लगाया जाता है।
  • <>X

    Dahi Handi: आज मनाया जाएगा श्री कृष्ण की बाल लीला से प्रेरित दही हांडी उत्सव

    ग्रंथों में वर्णित कथाओं के अनुसार, बाल लीला के दौरान श्री कृष्ण गोपियों की हांडियों से मक्खन और दही चुरा कर खाया करते थे और इस लीला को आज के समय में दही हांडी के रूप में मनाते हैं।
  • <>X

    Dahi Handi: आज मनाया जाएगा श्री कृष्ण की बाल लीला से प्रेरित दही हांडी उत्सव

    वैसे तो मुख्य तौर पर यह पर्व महाराष्ट्र और गुजरात का है लेकिन पूरे भारत में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।
  • <>X

    Dahi Handi: आज मनाया जाएगा श्री कृष्ण की बाल लीला से प्रेरित दही हांडी उत्सव

    दही हांडी का उत्सव नंद के लाला की बाल लीलाओं का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कान्हा दूध, दही और मक्खन खाने के लिए अपने सखाओं के साथ मिलकर आस-पास के घरों में से माखन चुरा कर खाते थे। इस वजह से उन्हें माखन चोर कहा जाता है।
  • <>X

    Dahi Handi: आज मनाया जाएगा श्री कृष्ण की बाल लीला से प्रेरित दही हांडी उत्सव

    नटखट कान्हा से अपने माखन को बचाने के लिए गोपियों ने माखन को एक मिट्टी के पात्र में भरकर ऊपर लटकाना शुरू कर दिया लेकिन वो तो ठहरे माखन चोर, भला उनकी आंखों से माखन कैसे बच जाए।
  • <X

    Dahi Handi: आज मनाया जाएगा श्री कृष्ण की बाल लीला से प्रेरित दही हांडी उत्सव

    अपने ग्वाल-बालों के साथ मानव श्रृंखला बना कर लल्ला माखन चुरा ही लिया करते थे और इसमें सबसे ऊपर श्री कृष्ण रहते। इस बाल लीला को दही हांडी के रूप में मनाया जाता है। आज भी अगर कोई बालक खाने-पीने वाली चीज चुपचाप खाता है तो उसे उसकी मां प्यार से माखन चोर कहती है।