Dwarka Nagri: अरब सागर में आज भी मौजूद हैं श्री कृष्ण की द्वारका के राज, जानें इसका इतिहास
  • >X

    मान्यता है कि मथुरा छोड़ने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने द्वारका में एक नया नगर बसाया। इसका प्राचीन नाम कुशस्थली था। कुछ वर्ष पहले नैशनल इंस्टिच्यूट ऑफ ओशनोग्राफी को समुद्र में
  • <>X

    Dwarka Nagri: अरब सागर में आज भी मौजूद हैं श्री कृष्ण की द्वारका के राज, जानें इसका इतिहास

    प्राचीन द्वारका के अवशेष प्राप्त हुए थे। यह गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र में अरब सागर के द्वीप पर स्थित है। अनेक द्वारों का शहर होने के कारण इस नगर का नाम द्वारका पड़ा। शहर के चारों तरफ कई ल बी दीवारें थीं जिनमें कई दरवाजे थे। ये दीवारें आज भी समुद्र के गर्त में मौजूद हैं।
  • <>X

    Dwarka Nagri: अरब सागर में आज भी मौजूद हैं श्री कृष्ण की द्वारका के राज, जानें इसका इतिहास

    1963 में सबसे पहले द्वारका नगरी की खोज डेक्कन कॉलेज पुणे के डिपार्टमेंट ऑफ आर्कियोलॉजी और गुजरात सरकार ने मिलकर की थी। इस दौरान करीब 3 हजार साल पुराने बर्तन मिले थे।
  • <>X

    Dwarka Nagri: अरब सागर में आज भी मौजूद हैं श्री कृष्ण की द्वारका के राज, जानें इसका इतिहास

    इसके तकरीबन एक दशक बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अंडरवॉटर आर्कियोलॉजी विंग को समुद्र में कुछ ता बे के सिक्के और ग्रेनाइट स्ट्रक्चर भी मिले।
  • <>X

    Dwarka Nagri: अरब सागर में आज भी मौजूद हैं श्री कृष्ण की द्वारका के राज, जानें इसका इतिहास

    द्वारका तीर्थयात्रियों के लिए सात अहम पवित्र स्थानों में से एक है। महाभारत काल की किंवदंतियों में इस शहर का श्रीकृष्ण के साम्राज्य के रूप में जिक्र मिलता है।
  • <>X

    Dwarka Nagri: अरब सागर में आज भी मौजूद हैं श्री कृष्ण की द्वारका के राज, जानें इसका इतिहास

    कहा जाता है कि यह शहर श्रीकृष्ण के निधन के बाद ही जलमग्न हो गया। द्वारकाधीश मंदिर के पुरोहित मुरली ठाकुर कहते हैं कि भगवान श्री कृष्ण इस शहर में 100 साल तक रहे।
  • <X

    Dwarka Nagri: अरब सागर में आज भी मौजूद हैं श्री कृष्ण की द्वारका के राज, जानें इसका इतिहास

    द्वारका 84 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला हुआ किलेबंद साम्राज्य था, जो गोमती नदी के किनारे स्थापित था और गोमती का यहां हिन्द महासागर में संगम होता है।