>
X
Feng Shui Coins: घर के मुख्य द्वार पर लगाए गए ये सिक्के देते हैं सौभाग्य को निमंत्रण
फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र व्यक्ति के जीवन में शांति, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता लाने के लिए जाना जाता है। फेंगशुई को उपयोग करके बहुत सी महान चीजों को प्राप्त किया जा सकता है।
<
>
X
Feng Shui Coins: घर के मुख्य द्वार पर लगाए गए ये सिक्के देते हैं सौभाग्य को निमंत्रण
सौभाग्य प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है चीनी फेंगशुई के सिक्के। आसानी से देखे जाने वाले ये सिक्के बहुत ही चमत्कारी साबित होते हैं।
<
>
X
Feng Shui Coins: घर के मुख्य द्वार पर लगाए गए ये सिक्के देते हैं सौभाग्य को निमंत्रण
चीनी फेंगशुई के सिक्कों को घर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित किया जा सकता है। इसे किसी भी जगह लगाया जा सकता है टेबल पर, कमरे के बाहर या अंदर, घर के प्रवेश द्वार पर भी इसे लटका सकते हैं।
<
>
X
Feng Shui Coins: घर के मुख्य द्वार पर लगाए गए ये सिक्के देते हैं सौभाग्य को निमंत्रण
यदि आप भी अपने घर के अंदर सकरात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं, इन्हें कहा लगा सकते हैं और क्या हैं इनके फायदे।
<
>
X
Feng Shui Coins: घर के मुख्य द्वार पर लगाए गए ये सिक्के देते हैं सौभाग्य को निमंत्रण
धन के प्रवाह को बढ़ाने के लिए ये सिक्के बहुत ही काम आते हैं। इन्हें उपयोग कर के व्यक्ति जीवन में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की प्राप्त कर सकता है। घर में प्रवेश करते समय सबसे दूर स्थान का बायां कोना धन का कोना होता है। इस जगह पर इन सिक्कों को लटकाना चाहिए।
<
>
X
Feng Shui Coins: घर के मुख्य द्वार पर लगाए गए ये सिक्के देते हैं सौभाग्य को निमंत्रण
अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्यालय के डेस्क दराज के अंदर भी इन्हें रखा जा सकता है। फेंगशुई वास्तु के अनुसार 10 सिक्कों का एक गुच्छा रखने से बहुत जल्द इसके फायदे देखने को मिलते हैं। यदि आपकी कोई दुकान है तो जहां पर पैसे रखते हैं, उस जगह पर इन्हें जरूर रखना चाहिए।
<
X
Feng Shui Coins: घर के मुख्य द्वार पर लगाए गए ये सिक्के देते हैं सौभाग्य को निमंत्रण
सोते समय बिस्तर के नीचे फेंगशुई के सिक्के जरूर रखने चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और ये धन को भी आकर्षित करते हैं। ये सिक्के पवित्र आभूषण के रूप में काम करते हैं।