Ghantaghar Meerut: यह है मेरठ का अनूठा घंटाघर, पेंडुलम की आवाज पर चलता था पूरा शहर
  • >X

    Ghantaghar Meerut: यह है मेरठ का अनूठा घंटाघर, पेंडुलम की आवाज पर चलता था पूरा शहर

    क्या किसी एक घड़ी से पूरे शहर और आसपास के गांवों के लोग अपनी घड़ी मिला सकते हैं। आप कहेंगे ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन मेरठ घंटाघर के साथ किसी जमाने में ऐसा ही था।
  • <>X

    Ghantaghar Meerut: यह है मेरठ का अनूठा घंटाघर, पेंडुलम की आवाज पर चलता था पूरा शहर

    इसका शिलान्यास 17 मार्च, 1913 को हुआ जो करीब एक साल में बनकर तैयार हुआ था। इस घड़ी के घंटे की आवाज 15 किलोमीटर दूर तक जाती थी। शहर ही नहीं, आसपास के गांवों के लोग भी इस घंटे की आवाज से अपनी घड़ी का मिलान किया करते थे।
  • <>X

    Ghantaghar Meerut: यह है मेरठ का अनूठा घंटाघर, पेंडुलम की आवाज पर चलता था पूरा शहर

    शहर के बीचों-बीच इस घड़ी के लगते ही इस क्षेत्र का नाम घंटाघर पड़ गया। बताते हैं कि यहां लगने वाली घड़ी जर्मनी से मंगाई गई थी लेकिन जिस समुद्री जहाज से घड़ी लाई जा रही थी, वह जहाज डूब गया।
  • <>X

    Ghantaghar Meerut: यह है मेरठ का अनूठा घंटाघर, पेंडुलम की आवाज पर चलता था पूरा शहर

    चार पीढ़ियों से इस घंटाघर को करीब से देखने और रखरखाव का जिम्मा उठाने वाले परिवार के 84 वर्षीय शमशुल अजीज का कहना है कि मेरठ का घंटाघर देश का एक मात्र ऐसा घंटाघर है, जिसके नीचे से तीन ट्रक एक साथ गुजर सकते हैं।
  • <>X

    Ghantaghar Meerut: यह है मेरठ का अनूठा घंटाघर, पेंडुलम की आवाज पर चलता था पूरा शहर

    शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जीरो’ मेरठ पर आधारित थी। इसमें मेरठ का घंटाघर केंद्र बिन्दू था लेकिन घंटाघर की घड़ी बंद थी तो शाहरुख खान ने इसे ठीक कराने के लिए छह लाख रुपए दिए थे। फिल्म प्रदर्शित भी हो गई लेकिन अभी तक घंटाघर की घड़ी बंद पड़ी है।
  • <X

    Ghantaghar Meerut: यह है मेरठ का अनूठा घंटाघर, पेंडुलम की आवाज पर चलता था पूरा शहर

    उस समय घंटाघर के करीब सिर्फ टाऊन हाल था और दिल्ली के लिए बस स्टैंड भी घंटाघर के नजदीक था। घंटाघर के चारों ओर चुनिंदा दुकानें ही थीं। आज की तरह ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं थी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यहां टाऊन हाल में अक्सर बैठकें और जनसभाएं होती थीं।