Goa : भगवान परशुराम ने की थी ‘पर्यटकों के शहर’ गोवा की रचना
  • >X

    Goa : भगवान परशुराम ने की थी ‘पर्यटकों के शहर’ गोवा की रचना

    मान्यता के अनुसार गोवा की रचना भगवान परशुराम ने की थी। उन्होंने अपने बाणों से समुद्र को कई योजन पीछे धकेल दिया था। आज भी गोवा के कई स्थानों के नाम वाणावली, वाणस्थली इत्यादि हैं।
  • <>X

    Goa : भगवान परशुराम ने की थी ‘पर्यटकों के शहर’ गोवा की रचना

    उत्तरी गोवा में हरमल के पास भूरे रंग का एक पर्वत है। इसे परशुराम के यज्ञ करने का स्थान माना जाता है। ऐतिहासिक दृष्टि से गोवा के बारे में सबसे पहले महाभारत में लिखा गया था। उस समय गोवा का नाम ‘गोपराष्ट्र’ यानी ‘गाय चराने वाले का देश’ हुआ करता था।
  • <>X

    Goa : भगवान परशुराम ने की थी ‘पर्यटकों के शहर’ गोवा की रचना

    माना जाता है कि गोवा, ‘गोपराष्ट्र’ का ही अपभ्रंश है। गोवा राज्य प्रमुखत: 3 भागों में बंटा हुआ है- (1) पणजी या पंजिम, (2) मडगांव और (3) वास्को डी गामा।
  • <>X

    Goa : भगवान परशुराम ने की थी ‘पर्यटकों के शहर’ गोवा की रचना

    गोवा में देखने योग्य स्थान- पणजी, वास्को डी गामा, मडगांव, मापुसा, पोंडा, ओल्ड गोवा, छापोरा, वेगाटोर, बेनॉलिम, दूधसागर झरने आदि देखने लायक स्थान हैं।
  • <>X

    Goa : भगवान परशुराम ने की थी ‘पर्यटकों के शहर’ गोवा की रचना

    गोवा पहुंचकर इन सभी समुद्र तटों पर घूमने जाएं- हरमल, डोना पॉला, मीरमार, बोग्मालो, अंजुना, वेगाटोर, कोल्वा, केलनगुट, बांगा, पालोलेम, आराम बोल, अंजुना।
  • <>X

    Goa : भगवान परशुराम ने की थी ‘पर्यटकों के शहर’ गोवा की रचना

    गोवा सबसे खूबसूरत जगह है वॉटर स्पोर्ट्स के लिए। तट पर ये सारे वॉटर स्पोर्ट्स आप कर सकते हैं- बनाना राइड्स, पैरासेलिंग, बंपर राइड, जैटस्की, बोट राइड, पैराग्लाइडिंग। कैलंग्यूट और बागा बीच पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय समुद्र में डॉल्फिन क्रूज के जरिए हंसती-खेलती डॉल्फिन देख सकते हैं।
  • <>X

    Goa : भगवान परशुराम ने की थी ‘पर्यटकों के शहर’ गोवा की रचना

    प्रमुख गिरजाघर : चर्च ऑफ असीसी, होली स्पिरिट, पिलर सेमिनरी, रकोल सेमिनरी आदि यहां के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक चर्च हैं। इसके अलावा सेंट काजरन चर्च, सेंट आगस्टीन टॉवर, ननरी ऑफ सेंट मोनिका तथा सेंट एरक्स चर्च भी प्रसिद्ध हैं।
  • <X

    Goa : भगवान परशुराम ने की थी ‘पर्यटकों के शहर’ गोवा की रचना

    गोवा के पवित्र मंदिर : श्री कामाक्षी, सप्तकोटेश्वर, श्री शांतादुर्ग, महालसा नारायणी, परनेम का भगवती मंदिर, प्राचीन महादेव मंदिर और महालक्ष्मी आदि दर्शनीय मंदिर हैं।