Jatayu Nature Park: दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी मूर्ति वाला पार्क, रामायण से इसका संबंध
  • >X

    Jatayu Nature Park: दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी मूर्ति वाला पार्क, रामायण से इसका संबंध

    केरल में कोल्लम जिले के ‘चादयमंगलम’ गांव में 4 जुलाई, 2018 को खोला गया ‘जटायु नेचर पार्क’ खूबसूरत वादियों में 65 एकड़ में फैला हुआ है।
  • <>X

    Jatayu Nature Park: दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी मूर्ति वाला पार्क, रामायण से इसका संबंध

    यहां से आप पहाड़ों के मनोरम दृश्य देख सकते हैं। यहां स्थापित पौराणिक पक्षी ‘जटायु’ की 200 फुट लंबी, 150 फुट चौड़ी और 70 फुट ऊंची मूर्ति भारत में सबसे बड़ी मूर्तियों में से एक होने के अलावा दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रतिमा भी है।
  • <>X

    Jatayu Nature Park: दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी मूर्ति वाला पार्क, रामायण से इसका संबंध

    रामायण में जिक्र है कि रावण जब सीता माता को लंका ले जाने का प्रयास कर रहा था, तब जटायु ने उन्हें बचाने की कोशिश की। जटायु ने रावण का साहसपूर्वक मुकाबला किया लेकिन जटायु के बहुत बूढ़ा होने के कारण रावण ने जल्द ही उन्हें हरा दिया।
  • <>X

    Jatayu Nature Park: दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी मूर्ति वाला पार्क, रामायण से इसका संबंध

    रावण ने जटायु के पंख काट दिए थे, जिससे वह ‘चादयमंगलम’ में चट्टानों पर जा गिरे। श्री राम और लक्ष्मण जब सीता माता की खोज के दौरान मरणासन्न जटायु से मिले तो उन्होंने ही उन्हें रावण के सीता को ले जाने की सूचना दी और बताया कि वह दक्षिण की ओर गया था।
  • <>X

    Jatayu Nature Park: दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी मूर्ति वाला पार्क, रामायण से इसका संबंध

    जटायु की मूर्ति उसी पहाड़ी की चोटी पर विराजमान है, जहां उन्होंने श्री राम तथा लक्ष्मण को सूचना देने के बाद जटायु ने अंतिम सांस ली थी। यह विशाल प्रतिमा एक किंवदंती का प्रतिनिधित्व करती है और महिलाओं की सुरक्षा और उनके सामान तथा सुरक्षा की प्रतीक है।
  • <X

    Jatayu Nature Park: दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी मूर्ति वाला पार्क, रामायण से इसका संबंध

    इसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और मूर्तिकार राजीव आंचल ने डिजाइन किया जो गुरु चंद्रिका बिल्डर्स एंड प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी हैं। यह नेचर पार्क उनका ही विचार था।