शिव के प्रिय मास श्रावण में राम नगरी में झूला महोत्सव का आगाज अयोध्या
  • >X

    शिव के प्रिय मास श्रावण में राम नगरी में झूला महोत्सव का आगाज अयोध्या

    अयोध्या: आदि देव शिव के प्रिय मास श्रावण के मौके पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में प्रसिद्ध सावन झूला महोत्सव रविवार से शुरू हो गया।
  • <>X

    शिव के प्रिय मास श्रावण में राम नगरी में झूला महोत्सव का आगाज अयोध्या

    जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मणिपर्वत से शुरू हो रहे सावन झूला मेला श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन तक चलेगा। 12 दिनों तक चलने वाला सावन झूला मेले का मुख्य केन्द्र मणिपर्वत रहता है।
  • <>X

    शिव के प्रिय मास श्रावण में राम नगरी में झूला महोत्सव का आगाज अयोध्या

    इस दौरान रामजन्मभूमि, कनक भवन समेत रामनगरी के दो हजार से अधिक मंदिरों से भगवान श्रीराम निकल कर मणिपर्वत झूला झूलने आते हैं। मणिपर्वत मेेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
  • <>X

    शिव के प्रिय मास श्रावण में राम नगरी में झूला महोत्सव का आगाज अयोध्या

    इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। सावन झूला मेला में श्रद्धालु रिमझिम फुहारों में भी भव्य राम रस का रसास्वादन करते हैं और रात-रात भर मंदिरों में घूम-घूमकर विग्रहों को झुलाते हैं। इस समय छटा देखते ही बनती है।
  • <>X

    शिव के प्रिय मास श्रावण में राम नगरी में झूला महोत्सव का आगाज अयोध्या

    सावन में गाये जाने वाली कजरी गीतों का भी चारों ओर गूंज सुनाई देती है मणिपर्वत के मेले के दिन सीताराम झांकी को लेकर रामधुन गाते हुए श्रद्धालु मणिपर्वत पहुंचते हैं जहां वृक्षों में झूले डालकर भगवान के विग्रहों को झुलाया जाता है।
  • <X

    शिव के प्रिय मास श्रावण में राम नगरी में झूला महोत्सव का आगाज अयोध्या

    पूरे सावन में मंदिरों में दोनों समय भगवान विग्रहों को झुलाने की परम्परा है। मणिपर्वत पर पड़ने वाले झूलों में विग्रहों के अलावा छोटे-छोटे बच्चों को राम-सीता के रूप में सजाकर झुलाया जाता है।