Kheer bhawani mandir: आज करें खीर भवानी मंदिर के दर्शन, हनुमान जी लंका से लेकर आए थे माता की ये मूर्ति
  • >X

    खीर भवानी मंदिर भारत के चमत्कारी व अनोखे मंदिरों में से एक है। जिसका राज आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए।
  • <>X

    Kheer bhawani mandir: आज करें खीर भवानी मंदिर के दर्शन, हनुमान जी लंका से लेकर आए थे माता की ये मूर्ति

    इस मंदिर में प्राकृतिक आपदा से पूर्व संकेत मिलते हैं। ये मंदिर कश्मीर के गंदेरबल जिले में खीर भवानी और राज्ञा देवी मंदिर के नाम से स्थित है।
  • <>X

    Kheer bhawani mandir: आज करें खीर भवानी मंदिर के दर्शन, हनुमान जी लंका से लेकर आए थे माता की ये मूर्ति

    माता रागन्या भगवती, जिन्हें 'माता क्षीर भवानी' भी कहा जाता है, देवी पार्वती का एक अत्यंत पवित्र और पूजनीय स्वरूप हैं।
  • <>X

    Kheer bhawani mandir: आज करें खीर भवानी मंदिर के दर्शन, हनुमान जी लंका से लेकर आए थे माता की ये मूर्ति

    पहले खीर भवानी माता का मंदिर श्रीलंका में था। यहां माता की स्थापना रावण ने की थी। जब माता सीता की तलाश में हनुमान जी लंका पहुंचे तो माता ने उनसे कहा कि वे उन्हें अन्यत्र स्थापित करें।
  • <>X

    Kheer bhawani mandir: आज करें खीर भवानी मंदिर के दर्शन, हनुमान जी लंका से लेकर आए थे माता की ये मूर्ति

    तब हनुमान जी ने माता को कश्मीर के तुलमुल गांव में स्थापित किया था। तब से ये मंदिर श्रीनगर से 14 किलोमीटर दूर गान्दरबल जिले में स्थित है।
  • <>X

    Kheer bhawani mandir: आज करें खीर भवानी मंदिर के दर्शन, हनुमान जी लंका से लेकर आए थे माता की ये मूर्ति

    मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां पर जो भी श्रृद्धालु नंगे पांव चलकर आता है मां दुर्गा उसकी मनोकामना ज़रूर पूरी करती हैं। पुरूष श्रद्धालु मंदिर के समीप जलधारा में स्नान करते हैं। उसके बाद वे मंदिर परिसर में स्थित जलकुण्ड में खीर चढ़ाते हैं।
  • <>X

    Kheer bhawani mandir: आज करें खीर भवानी मंदिर के दर्शन, हनुमान जी लंका से लेकर आए थे माता की ये मूर्ति

    माना जाता है कि, मंदिर के नीचे बहने वाली जलधारा के पानी का रंग घाटी के कल्याण का संकेत देता है। अगर इसका जल काला होता है, तो ये अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि किसी प्राकृतिक आपदा के आने से पहले मंदिर के कुंड का पानी काला पड़ जाता है।
  • <X

    Kheer bhawani mandir: आज करें खीर भवानी मंदिर के दर्शन, हनुमान जी लंका से लेकर आए थे माता की ये मूर्ति

    तो वहीं स्थानीय लोगों का ये भी मानना है कि खीर, जो सामान्य रूप से सफेद रंग की होती है उसका रंग काला हो जाता है। जो अप्रत्याशित विपत्ति का संकेत होता है।