>
X
Kumbh मेले का आगाज: कड़कती ठंड पर आस्था पड़ी भारी
तीर्थराज प्रयाग में मकर संक्रांति के पहले शाही स्नान के साथ कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मंगलवार तड़के कुंभ मेला शुरू हो गया है।
<
>
X
Kumbh मेले का आगाज: कड़कती ठंड पर आस्था पड़ी भारी
गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी में कड़कती ठंड पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी। श्रद्धालुओंं ने मध्यरात्रि के बाद से ही संगम में स्नान शुरू कर दिया। नाग संन्यासियों का शाही स्नान निर्धारित समय भोर 5:15 से शुरु हो गया।
<
>
X
Kumbh मेले का आगाज: कड़कती ठंड पर आस्था पड़ी भारी
सुबह शुरू हुआ शाही स्नान पूरे दिन जारी रहेगा। कुंभ मेले के पहले शाही स्नान पर सभी श्रद्धालु एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। सुबह सबसे पहले, 6:05 बजे महानिर्वाणी के साधु-संत पूरे लाव-लश्कर के साथ शाही स्नान करने के लिए संगम तट पर पहुंचे।
<
>
X
Kumbh मेले का आगाज: कड़कती ठंड पर आस्था पड़ी भारी
सभी अखाड़ों को बारी-बारी से स्नान के लिए 30 मिनट से 45 मिनट तक का समय दिया गया। मेला प्रशासन ने बताया कि सुबह 7 बजे तक 16 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।
<
>
X
Kumbh मेले का आगाज: कड़कती ठंड पर आस्था पड़ी भारी
मेला प्रशासन ने बताया कि सुबह 7 बजे तक 16 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। निरंजनी अखाड़े की नवनियुक्त महामंडलेश्वर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी अखाड़ा के साधु-महात्माओं के काफिले संग स्नान किया।
<
>
X
Kumbh मेले का आगाज: कड़कती ठंड पर आस्था पड़ी भारी
कुंभ में पहली बार किन्नर अखाड़े (kinnar akada) को शामिल किया गया है, जिसके बाद अब कुल 14 अखाड़े हो गए हैं। किन्नर अखाड़े की प्रमुख लक्ष्मी नारायण (Lakshmi Narayan) ने शाही स्नान भी किया।
<
>
X
Kumbh मेले का आगाज: कड़कती ठंड पर आस्था पड़ी भारी
किन्नर अखाड़े को लेकर पिछले कई वर्षों से अखाड़ा परिषद में अंतर्द्वंद की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच शाही स्नान से दो दिन पहले जूना अखाड़ा ने किन्नर अखाड़े को अपने साथ शाही स्नान करने की मान्यता दी।
<
X
Kumbh मेले का आगाज: कड़कती ठंड पर आस्था पड़ी भारी
आमतौर पर मकर संक्रांति का पावन पर्व हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन 2019 में सूर्य के मकर राशि में विलम्ब से जाने के कारण स्नान पर्व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है।