Maa Manokamna Devi Temple: नेपाल में है शक्तिपीठ मां मनोकामना देवी, मन की कामनाएं होती हैं पूरी
  • >X

    Maa Manokamna Devi Temple: नेपाल में है शक्तिपीठ मां मनोकामना देवी, मन की कामनाएं होती हैं पूरी

    हिमालय पर्वतमाला नेपाल की सुरक्षा के लिए कवच का काम करती है इसी वजह से नेपाल कभी किसी मुल्क का गुलाम नहीं रहा। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरेस्ट सहित 10 में से 8 ऊंची चोटियां नेपाल में स्थित हैं। ये ऊंचे शिखर नेपाल के प्रहरी के रूप में काम करते हैं।
  • <>X

    Maa Manokamna Devi Temple: नेपाल में है शक्तिपीठ मां मनोकामना देवी, मन की कामनाएं होती हैं पूरी

    जब त्रिभुवन हवाई अड्डे पर हमारा विमान उतरा तो स्पष्ट था कि भारतीय हवाई अड्डों के मुकाबले नेपाल का यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा काफी पिछड़ा है। उसको देखकर ही हमें नेपाल की अर्थव्यवस्था का एहसास हो गया। एयरपोर्ट से निकलते व सुरक्षा मापकों के बीच एक बजे काठमांडू के पांच सितारा होटल पहुं
  • <>X

    Maa Manokamna Devi Temple: नेपाल में है शक्तिपीठ मां मनोकामना देवी, मन की कामनाएं होती हैं पूरी

    बाजारों में अधिकतर महिलाएं व लड़कियां ही काम करती दिखाई पड़ती है। यहां तक कि होटलों में भी वेटर का काम भी लड़कियां ही करती नजर आई। होटल से लेकर दुकानों व खेतीबाड़ी में ज्यादा औरतें ही नजर आती हैं।
  • <>X

    Maa Manokamna Devi Temple: नेपाल में है शक्तिपीठ मां मनोकामना देवी, मन की कामनाएं होती हैं पूरी

    काठमांडू से ‘बुद्धा एयरलाइन’ की फ्लाइट पकड़कर पोखरा पहुंचने में आधा घंटा ही लगा। सादी हवाई पट्टी पर 48 सीट वाला जहाज उतरा। हवाई अड्डे में जहाज पहुंचने से पहले ही गाड़ी होटल जाने के लिए खड़ी थी।
  • <>X

    Maa Manokamna Devi Temple: नेपाल में है शक्तिपीठ मां मनोकामना देवी, मन की कामनाएं होती हैं पूरी

    गाड़ी सीधा पोखर झील के किनारे तक ले गई। इस झील को पार करके हमें ‘फिशटेल लॉज’ में जाना था। एक नेपाली महिला रस्से वाली कश्ती लिए हमें पार ले जाने के लिए तैयार खड़ी थी। वैसे कश्ती को बुलाने के लिए राजाओं के जमाने जैसे घंटे को बजाने की सुविधा भी थी।
  • <X

    Maa Manokamna Devi Temple: नेपाल में है शक्तिपीठ मां मनोकामना देवी, मन की कामनाएं होती हैं पूरी

    इस बेड़े में संतुलन बनाने के लिए 6 लोग एक तरफ तो 6 लोग दूसरी तरफ खड़े हो गए। महिला ने रस्सी खींचकर हमें लॉज तक पहुंचा दिया। हमें लगा यह भी बहुमंजिला होटल होगा लेकिन निकला सोच से परे।