>
X
Maha shivaratri 2020: 117 साल बाद फिर बना विशिष्ट दुर्लभ संयोग
ग्रहों की चाल भी अजीब होती है। 21 फरवरी 2020 को पडऩे वाली महाशिवरात्रि पर वही ग्रह होंगे जो 117 वर्ष पूर्व 1903 में थे। इस बार दुर्लभ संयोग इसलिए बन रहे हैं क्योंकि शनि अपनी स्वराशि मकर में,
<
>
X
Maha shivaratri 2020: 117 साल बाद फिर बना विशिष्ट दुर्लभ संयोग
शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में, गुरु स्वराशि धनु में और राहू अपनी मूल त्रिकोण राशि मिथुन में विराजमान रहेंगे।
<
>
X
Maha shivaratri 2020: 117 साल बाद फिर बना विशिष्ट दुर्लभ संयोग
जिन लोगों की कुंडली में शनि, शुक्र, गुरु या राहू खराब हैं या जिनके जन्मांग में पूर्ण या आंशिक कालसर्प दोष हो, वे शिवरात्रि पर विशेष आराधना, पूजा, स्तुति, उपाय आदि करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।
<
>
X
Maha shivaratri 2020: 117 साल बाद फिर बना विशिष्ट दुर्लभ संयोग
नवीन कार्य, व्यवसाय आरंभ करने के लिए भी इस बार का यह महापर्व विशेष मुहूर्त लेकर आया है। 21 फरवरी प्रात: 9.13 बजे से 22 फरवरी की सुबह 11 बजकर 19 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा।
<
>
X
Maha shivaratri 2020: 117 साल बाद फिर बना विशिष्ट दुर्लभ संयोग
अत: इस दिन आप रुके हुए कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे कर सकते हैं। शिवरात्रि पर करें कालसर्प या राहू योग का निवारण चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा, हलवा, सरसों का तेल, काला सफेद कम्बल शिवलिंग पर अर्पित करें।
<
>
X
Maha shivaratri 2020: 117 साल बाद फिर बना विशिष्ट दुर्लभ संयोग
महामृत्युंजय मंत्र की कम से कम, एक माला 108 मंत्र अवश्य पढ़ें। मुख्य मंत्र- ओम् नम: शिवाय, ओम् नमो वासुदेवाय नम:, ओम् राहुवे नम:
<
>
X
Maha shivaratri 2020: 117 साल बाद फिर बना विशिष्ट दुर्लभ संयोग
महामृत्युंजय मंत्र ओम् त्रयंम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनं! उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात!!
<
>
X
Maha shivaratri 2020: 117 साल बाद फिर बना विशिष्ट दुर्लभ संयोग
शिवरात्रि पर अन्य मंत्र आप विभिन्न समस्याओं के लिए कर सकते हैं- आय वृद्धि- शं हृीं शं!!, विवाह : ओम् ऐं हृी शिव गौरी मव हृीं ऐं ओम्!, शत्रु : ओम् मं शिव स्वरुपाय फट्!, रोग : ओम् हैं सदा शिवाय रोग मुक्ताय हैं फट्!
<
>
X
Maha shivaratri 2020: 117 साल बाद फिर बना विशिष्ट दुर्लभ संयोग
साढ़े साती : हृीं ओम् नम: शिवाय हृीं!, मुकद्दमा : ओम् क्रीं नम: शिवाय क्रीं! परीक्षा : ओम् ऐं गे ऐं ओम्!,
<
>
X
Maha shivaratri 2020: 117 साल बाद फिर बना विशिष्ट दुर्लभ संयोग
सुख सम्पदा : ओम् हृौं शिवाय शिवपराय फट्! शत्रु विजय : ओम् जूं स: पालय पालय स: जूं ओम! रोजगार प्राप्ति : ओम् शं हृीं शं हृीं शं हृीं शं हृीं ओम्!प्रेम प्राप्ति : ओम् हृीं ग्लौं अमुकं सम्मोहय सम्मोहय फट्!
<
>
X
Maha shivaratri 2020: 117 साल बाद फिर बना विशिष्ट दुर्लभ संयोग
बिगड़ी संतान : ओम् गं ऐं ओम् नम: शिवाय ओम् !, विदेश यात्रा : ओम् अनंग वल्लभाये विदेश गमनाय कार्यसिद्धयर्थे नम:!
<
X
Maha shivaratri 2020: 117 साल बाद फिर बना विशिष्ट दुर्लभ संयोग
ऐसा कम ही होता है जब अधिकांश ग्रह अपनी उच्चावस्था में हों। इस दिन जन्म लेने वाले शिशुओं का जीवन भी उच्चकोटि का रहेगा।