Mahabalipuram: तमिलनाडु का ऐतिहासिक और पौराणिक बंदरगाह, दानव के नाम से जाना जाता है
  • >X

    Mahabalipuram: तमिलनाडु का ऐतिहासिक और पौराणिक बंदरगाह, दानव के नाम से जाना जाता है

    भारत के प्रमुख बंदरगाहों में महाबलीपुरम का विशेष स्थान है। यह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से लगभग 60 किलोमीटर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित है।
  • <>X

    Mahabalipuram: तमिलनाडु का ऐतिहासिक और पौराणिक बंदरगाह, दानव के नाम से जाना जाता है

    महाबलीपुरम को सात पैगोडाओं का शहर भी कहा जाता है, जिसमें से आज केवल एक पैगोड़ा बचा है। नामकरण के पीछे पौराणिक कथा जुड़ी हुई है।
  • <>X

    Mahabalipuram: तमिलनाडु का ऐतिहासिक और पौराणिक बंदरगाह, दानव के नाम से जाना जाता है

    कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने अपने वामनावतार में जिस महाबली दानव पर विजय प्राप्त की, उसी के नाम पर यह स्थल प्रसिद्ध हुआ। वहीं, सातवीं शताब्दी के पल्लव राजा नरसिंह वर्मन-महामल्ल के नाम पर इसे महामल्लपुरम कहा गया, जो समय के साथ महाबलीपुरम बन गया।
  • <>X

    Mahabalipuram: तमिलनाडु का ऐतिहासिक और पौराणिक बंदरगाह, दानव के नाम से जाना जाता है

    महाबलीपुरम प्राचीन समय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र रहा। ईसा पूर्व से यहां ग्रीक नाविक आते थे। पास के स्थलों से प्राप्त रोमन सिक्के इसके व्यापारिक महत्व का प्रमाण हैं।
  • <X

    Mahabalipuram: तमिलनाडु का ऐतिहासिक और पौराणिक बंदरगाह, दानव के नाम से जाना जाता है

    महाबलीपुरम की शिल्प और मूर्तिकला कला भारतीय इतिहास और पुरातात्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां के रथ, गुफा मंदिर और शिलाखण्ड इसकी विशिष्ट पहचान हैं।