Markandey Mahadev Mandir: इस मंदिर में भगवान से पहले होती है भक्त की पूजा, जानें इसका रहस्य
  • >X

    Markandey Mahadev Mandir: इस मंदिर में भगवान से पहले होती है भक्त की पूजा, जानें इसका रहस्य

    महादेव की कृपा से मौत भी टल जाती है। इसी सत्य का साक्षात प्रमाण है वाराणसी से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर कैथी में स्थित अत्यंत प्राचीन मार्कंडेय महादेव मंदिर। यह शिव का धाम है और यहां के कण-कण में भगवान भोलेनाथ समाए हैं।
  • <>X

    Markandey Mahadev Mandir: इस मंदिर में भगवान से पहले होती है भक्त की पूजा, जानें इसका रहस्य

    कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव, मध्यमेश्वर स्थित मृत्युंजय महादेव, केदारघाट स्थित केदारेश्वर, बंगाली टोला स्थित तिलभांडेश्वर, रामेश्वर महादेव और माधोपुर स्थित शूलटंकेश्वर महादेव मंदिरों में वर्ष भर दर्शन-पूजन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
  • <>X

    Markandey Mahadev Mandir: इस मंदिर में भगवान से पहले होती है भक्त की पूजा, जानें इसका रहस्य

    भगवान शिव की कृपा से ही मार्कंडेय का जन्म हुआ था और उन्हीं की कृपा से उन्हें सप्त कल्पांत जीवन मिला। गंगा और गोमती के संगम पर बसा कैथी गांव का संबंध इसी पौराणिक घटना से है।
  • <>X

    Markandey Mahadev Mandir: इस मंदिर में भगवान से पहले होती है भक्त की पूजा, जानें इसका रहस्य

    यहां मार्कंडेय धाम से लोगों की असीम आस्था जुड़ी है। माना जाता है कि यहीं मृकंड ऋषि ने अपनी पत्नी संग तपस्या की थी। भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए और यहीं उन्हें पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया था।
  • <X

    Markandey Mahadev Mandir: इस मंदिर में भगवान से पहले होती है भक्त की पूजा, जानें इसका रहस्य

    शिव वरदान से उन्हें पुत्र मार्कण्डेय हुआ। जब मार्कंडेय के 16 वर्षीय जीवन पूर्ण होने पर यमराज के दूत उन्हें लेने आए तो वह शिव तपस्या में लीन थे। यमदूत का साहस नहीं हुआ उन्हें अपने संग ले जाने का।