Masrur Temples: केवल कला प्रेमी लोगों के कागजों में जिंदा है
  • >X

    Masrur Temples: केवल कला प्रेमी लोगों के कागजों में जिंदा है

    हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खूबसूरती से सम्पन्न है। मंत्रमुग्ध करती नदियों की कल-कल ध्वनि के खूबसूरत नजारों से लेकर पर्वत की विशाल चोटियों तक, मनोरम घाटियों से लेकर सुंदर गर्म पानी के स्रोतों तक, कहीं भी प्राकृतिक खूबसूरती की कमी नहीं है।
  • <>X

    Masrur Temples: केवल कला प्रेमी लोगों के कागजों में जिंदा है

    आप जैसे-जैसे हिमाचल की वादियों में कदम रखते जाते हैं एक सुखद आश्चर्य आपका स्वागत करता जाता है और आपको एक मनोरम अनुभव का अहसास कराता है।
  • <>X

    Masrur Temples: केवल कला प्रेमी लोगों के कागजों में जिंदा है

    प्रकृति के इसी आदर्श स्थल में मानव द्वारा निर्मित अद्भुत कृतियों में शामिल है समुद्रतल से 2500 फुट की ऊंचाई पर एक रेतीली पहाड़ी पर स्थित मसरूर रॉक कट टैम्पल जिसका मतलब है पत्थर को काट कर बनाया गया मसरूर मंदिर।
  • <>X

    Masrur Temples: केवल कला प्रेमी लोगों के कागजों में जिंदा है

    हिमाचल प्रदेश में बनी एक अद्भुत कृति एक ऐसी जगह है जो आपको अपनी शानदार खूबसूरती से आश्चर्यचकित कर देगी और एक अंजान सपने के सच होने का अनुभव कराएगी।
  • <>X

    Masrur Temples: केवल कला प्रेमी लोगों के कागजों में जिंदा है

    मसरूर मंदिर कांगड़ा के दक्षिण में 15 किलोमीटर की दूरी पर मसरूर में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 15 शिखर मंदिरों वाली यह संरचना गुफाओं के अंदर स्थित है जो मसरूर मंदिरों के रूप में जाना जाता है। मसरूर मंदिर एक ही चट्टान को काट कर बनाया गया मंदिरों का समूह है।
  • <X

    Masrur Temples: केवल कला प्रेमी लोगों के कागजों में जिंदा है

    स्थानीय लोगों के अनुसार इसे हिमालय का पिरामिड भी कहा जाता है। मंदिर का पूरा परिसर एक विशालकाय चट्टान को काट कर बनाया है।