>
X
MuktiNath Dham Nepal: मुक्तिनाथ धाम, जहां विष्णु जी को मिला वृंदा का श्राप मुक्त होने का वरदान
भगवान विष्णु ने कई अवतार लेकर दुनिया के कल्याण का कार्य किया, लेकिन वे खुद एक विशेष श्राप से बच नहीं पाए। यह श्राप देवी वृंदा ने दिया था।
<
>
X
MuktiNath Dham Nepal: मुक्तिनाथ धाम, जहां विष्णु जी को मिला वृंदा का श्राप मुक्त होने का वरदान
जहां देवी वृंदा ने भगवान विष्णु को इस श्राप से मुक्ति दिलाई, उस स्थान पर आज एक प्रसिद्ध मंदिर स्थित है, जिसे मुक्तिनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है।
<
>
X
MuktiNath Dham Nepal: मुक्तिनाथ धाम, जहां विष्णु जी को मिला वृंदा का श्राप मुक्त होने का वरदान
यह मंदिर नेपाल की मुक्तिनाथ घाटी में मस्तंग क्षेत्र के थोरोंग ला पर्वत पर स्थित है। समुद्र तल से लगभग 3,800 मीटर की ऊंचाई पर बने इस मंदिर को दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिरों में गिना जाता है। यहां भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप की विशेष पूजा की जाती है।
<
>
X
MuktiNath Dham Nepal: मुक्तिनाथ धाम, जहां विष्णु जी को मिला वृंदा का श्राप मुक्त होने का वरदान
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवी वृंदा के पति जालंधर का आतंक इतना बढ़ गया था कि हर जगह दहशत फैल गई थी। इस स्थिति से परेशान होकर सभी देवता भगवान विष्णु के पास गए और उनसे जालंधर से रक्षा करने का अनुरोध किया।
<
X
MuktiNath Dham Nepal: मुक्तिनाथ धाम, जहां विष्णु जी को मिला वृंदा का श्राप मुक्त होने का वरदान
देवताओं ने कहा कि जालंधर का नाश करना बेहद जरूरी है लेकिन यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि उसकी पत्नी वृंदा की कठोर पतिव्रता निष्ठा के कारण उसे कोई भी हर नहीं सकता था।