Nataraja Temple Chidambaram: शिव तांडव का स्थल नटराज मंदिर
  • >X

    Nataraja Temple Chidambaram: शिव तांडव का स्थल नटराज मंदिर

    चिदंबरम, अधिकांश उत्तर भारतीयों के लिए यह केवल एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ का नाम है। अधिक से अधिक यह उस गांव का नाम होगा जहां के वह निवासी हैं।
  • <>X

    Nataraja Temple Chidambaram: शिव तांडव का स्थल नटराज मंदिर

    चिदंबरम का महत्व आप तभी जान पाएंगे जब आप दक्षिण भारत एवं वहां के मंदिरों को जानने का प्रयास करेंगे। तभी आप जानेंगे कि सुप्रसिद्ध नटराज मंदिर चिदंबरम में ही है।
  • <>X

    Nataraja Temple Chidambaram: शिव तांडव का स्थल नटराज मंदिर

    उसे चिदंबरम मंदिर भी कहते हैं। चेन्नई से दक्षिण की ओर लगभग 240 किलोमीटर तथा पुड्डुचेरी से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित इस नगर में अनेक बड़े-छोटे अप्रतिम मंदिर हैं।
  • <>X

    Nataraja Temple Chidambaram: शिव तांडव का स्थल नटराज मंदिर

    यहां मंदिर की स्थापना से कई वर्ष पूर्व यह भूभाग एक विशाल वनीय प्रदेश था। तिल्लई मैंग्रोव के नाम पर इस वन का नाम तिल्लई वन पड़ा। इस वन में ऋषियों का वास था जो सदा विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन करते रहते थे।
  • <>X

    Nataraja Temple Chidambaram: शिव तांडव का स्थल नटराज मंदिर

    समयोपरांत उन्हें ऐसा भ्रम होने लगा था कि शक्तिशाली मंत्रों द्वारा वे भगवान शिव को भी नियंत्रित कर सकते हैं। फलत: भगवान शिव ने उन्हें यथार्थ से अवगत कराने का निश्चय किया। शिवजी तांडव नृत्य करने लगे तथा अपना वास्तविक रूप ऋषियों के समक्ष प्रकट किया।
  • <>X

    Nataraja Temple Chidambaram: शिव तांडव का स्थल नटराज मंदिर

    ऋषियों को अपनी अज्ञानता का पूर्ण आभास हुआ तथा वे भगवान शिव के समक्ष नतमस्तक हो गए। तभी से भगवान शिव यहां नटराज के रूप में पूजे जाने लगे।
  • <X

    Nataraja Temple Chidambaram: शिव तांडव का स्थल नटराज मंदिर

    एक अन्य किंवदंती के अनुसार भगवान शिव के आनंद तांडव का दर्शन करने के लिए भगवान विष्णु आदिशेष के रूप में यहां आए थे। वह अब भी इस मंदिर में गोविन्दराज के रूप में विराजमान हैं।