PM मोदी ने ''इंडिया मोबाइल कांग्रेस'' 2026 के 10वें संस्करण का किया उद्घाटन
  • >X

    PM मोदी ने ''इंडिया मोबाइल कांग्रेस'' 2026 के 10वें संस्करण का किया उद्घाटन

    PM मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया।
  • <>X

    PM मोदी ने ''इंडिया मोबाइल कांग्रेस'' 2026 के 10वें संस्करण का किया उद्घाटन

    PM मोदी ने कहा, सरकारों, प्रौद्योगिकी कंपनियों, दूरसंचार परिचालकों और वित्तीय संस्थानों को डिजिटल धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए व्यवस्था तैयार करनी चाहिए।
  • <>X

    PM मोदी ने ''इंडिया मोबाइल कांग्रेस'' 2026 के 10वें संस्करण का किया उद्घाटन

    उन्होंने कहा, मैं जीएसएमए (ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन) और दुनियाभर के दूरसंचार परिचालकों से आग्रह करता हूं कि हम एक ऐसा वैश्विक तंत्र बनाएं जो इस तरह की धोखाधड़ी को लोगों तक पहुंचने से पहले ही रोक सके।
  • <>X

    PM मोदी ने ''इंडिया मोबाइल कांग्रेस'' 2026 के 10वें संस्करण का किया उद्घाटन

    मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी तभी बड़े पैमाने पर प्रभावी हो सकती है, जब उसे लोगों का विश्वास हासिल हो। उन्होंने कहा, एक देश से कोई व्यक्ति दूसरे देश के किसी व्यक्ति की मदद से तीसरे देश में अपराध को अंजाम दे सकता है। 'डीपफेक' एक बड़ी चुनौती बन गया है। इससे निपटने की जरूरत है।
  • <>X

    PM मोदी ने ''इंडिया मोबाइल कांग्रेस'' 2026 के 10वें संस्करण का किया उद्घाटन

    मोदी ने देश में डिजिटल क्रांति का उल्लेख करते हुए कहा, हमारे डिजिटल अभियान से देश में डिजिटल खाई को पाटने में मदद मिली है। आज देश के हर जिले तक 5जी सेवा पहुंच चुकी है।
  • <>X

    PM मोदी ने ''इंडिया मोबाइल कांग्रेस'' 2026 के 10वें संस्करण का किया उद्घाटन

    उन्होंने कहा, डिजिटल संपर्क ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सरकारी सेवाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह लोगों के जीवन को सुगम बना रहा है।
  • <>X

    PM मोदी ने ''इंडिया मोबाइल कांग्रेस'' 2026 के 10वें संस्करण का किया उद्घाटन

    मोदी ने कहा, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) से करीब 50 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे गए। इससे करीब पांच लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे हैं।
  • <X

    PM मोदी ने ''इंडिया मोबाइल कांग्रेस'' 2026 के 10वें संस्करण का किया उद्घाटन

    उन्होंने कहा, किसान सम्मान निधि के तहत चार लाख करोड़ रुपये से अधिक किसानों के खाते में जमा किए गए। ये राशि उन किसानों को मिली जिन्हें कभी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला था और यह सब प्रौद्योगिकी के कारण संभव हो पाया।