>
X
PM नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में हिस्सा लिया
'ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम' को संबोधित करते हुए उन्होंने अप्रैल-जून तिमाही में देश की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि, 700 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार और कराधान, दिवाला तथा श्रम कानूनों से जुड़े सुधारों का उल्लेख किया और कहा कि ये भारत की मजबूती को दर्शाते हैं।
<
>
X
PM नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में हिस्सा लिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत बुनियाद, वित्तीय मजबूती और लगातार हो रहे सुधारों पर आधारित है और हमारा देश दुनिया के साथ और दुनिया के लिए विकास करता है।
<
>
X
PM नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में हिस्सा लिया
उन्होंने भारत को एक ऐसी वैश्विक आर्थिक और प्रौद्योगिकी शक्ति के रूप में पेश किया, जो दूसरे देशों को नुकसान पहुंचाने की बजाय उनकी समृद्धि में योगदान देना चाहता है।
<
>
X
PM नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में हिस्सा लिया
मोदी ने कहा, 'अनिश्चितताओं से भरी इस दुनिया में भारत भरोसे और स्थिरता का एहसास कराता है।' उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तुलना में सबसे तेज रही और इसकी वजह 'मजबूत बुनियाद' है।
<
>
X
PM नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में हिस्सा लिया
मोदी ने भारत की प्रगति को 'दूसरों को सशक्त बनाने के लिए शक्ति' के सिद्धांत से जोड़ते हुए कहा कि आर्थिक और प्रौद्योगिकी की ताकत का सही आकलन इस आधार पर होना चाहिए कि उसका इस्तेमाल दूसरों को नियंत्रित करने के बजाय उनके लिए अवसर पैदा करने में कितना किया जाता है।
<
X
PM नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में हिस्सा लिया
उन्होंने कहा, 'आज प्रौद्योगिकी ताकत है। डेटा ताकत है। ज्ञान ताकत है। नवाचार ताकत है। हालांकि असल सवाल यह नहीं है कि ताकत किसके पास है। बल्कि सवाल यह है कि उस ताकत का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है।'