>
X
PM नरेन्द्र मोदी दो अहम क्षेत्रीय शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने फिलीपीन पहुंचे
PM नरेन्द्र मोदी दो महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए फिलीपीन पहुंचे, जिनका उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशियाई और पूर्वी एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करना है।
<
>
X
PM नरेन्द्र मोदी दो अहम क्षेत्रीय शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने फिलीपीन पहुंचे
PM मोदी मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं।
<
>
X
PM नरेन्द्र मोदी दो अहम क्षेत्रीय शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने फिलीपीन पहुंचे
विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, ' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिलीपीन की राजधानी मनीला पहुंचे।
<
>
X
PM नरेन्द्र मोदी दो अहम क्षेत्रीय शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने फिलीपीन पहुंचे
वहां पहुंचने पर, फिलीपीन के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, रॉबर्ट जोसेफ 'जे' मोंटेस डी क्लारो ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।'
<
>
X
PM नरेन्द्र मोदी दो अहम क्षेत्रीय शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने फिलीपीन पहुंचे
इसने लिखा, 'यह यात्रा आसियान के साथ भारत की साझेदारी को उसकी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और 'भारत-प्रशांत दृष्टि' के एक आधारस्तंभ के रूप में फिर से पुष्ट करती है।'
<
>
X
PM नरेन्द्र मोदी दो अहम क्षेत्रीय शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने फिलीपीन पहुंचे
फिलीपीन रवाना होने PM मोदी ने कहा कि वह 'आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में अन्य नेताओं के साथ मिलकर व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और विकास, संपर्क तथा समृद्धि के साझा लक्ष्यों को नयी गति देने के लिए 'उत्सुक हैं।
<
X
PM नरेन्द्र मोदी दो अहम क्षेत्रीय शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने फिलीपीन पहुंचे
PM ने कहा कि आसियान के साथ भारत के संबंधों की जड़ें सदियों पुराने सांस्कृतिक विनिमय में समाहित हैं तथा अब ये संबंध एक गतिशील साझेदारी के रूप में विकसित हो गए हैं जिसमें व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आपसी संबंध जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं।