PM मोदी ने गुजरात में 308 करोड़ रुपये की पर्यटन एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • >X

    PM मोदी ने गुजरात में 308 करोड़ रुपये की पर्यटन एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया

    PM नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में पर्यटन और नागरिक सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 307.83 करोड़ रुपये की लागत वाली 23 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
  • <>X

    PM मोदी ने गुजरात में 308 करोड़ रुपये की पर्यटन एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री ने 118.88 करोड़ रुपये की आठ अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसके साथ ही इन 31 परियोजनाओं की कुल लागत 426.71 करोड़ रुपये हो गई है।
  • <>X

    PM मोदी ने गुजरात में 308 करोड़ रुपये की पर्यटन एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया

    इससे पहले मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी जयंती को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
  • <>X

    PM मोदी ने गुजरात में 308 करोड़ रुपये की पर्यटन एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया

    शुरू की गई नयी परियोजनाओं का उद्देश्य दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के आसपास पर्यटकों के लिए सुविधाओं और नागरिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना है। यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हुआ है।
  • <>X

    PM मोदी ने गुजरात में 308 करोड़ रुपये की पर्यटन एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया

    इन सुविधाओं में 50 करोड़ रुपये की लागत से बना भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम का होटल, 16 करोड़ रुपये का 'एकता क्रूज', 14.30 करोड़ रुपये का 'वर्षा वन' और 3.67 करोड़ रुपये का 'इको-ट्रेल' शामिल हैं।
  • <>X

    PM मोदी ने गुजरात में 308 करोड़ रुपये की पर्यटन एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री ने 45.53 करोड़ रुपये की लागत से बने सीवेज शोधन संयंत्र, 21.40 करोड़ रुपये के जल शोधन संयंत्र और 23.81 करोड़ रुपये की लागत वाले एक परेड ट्रैक तथा उससे जुड़े कार्यों का उद्घाटन किया।
  • <X

    PM मोदी ने गुजरात में 308 करोड़ रुपये की पर्यटन एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया

    अन्य नई सुविधाओं में मोखाड़ी गांव के पास एक टर्मिनल भवन और जेटी, विभिन्न स्थानों पर जल केंद्र, एकता नगर रेलवे स्टेशन से आगंतुक केंद्र को जोड़ने वाले पैदल मार्ग का विस्तार और अलग-अलग स्थानों पर फव्वारे शामिल हैं।