Pushkar Rajasthan: सृष्टि निर्माता का धाम है पुष्कर, बहुत से लोग हैं इस सच्चाई से अनजान
  • >X

    Pushkar Rajasthan: सृष्टि निर्माता का धाम है पुष्कर, बहुत से लोग हैं इस सच्चाई से अनजान

    राजस्थान का अतीत गौरवशाली तो है ही, यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। चाहे फिर वह थार का मरुस्थल, जयपुर की ऐतिहासिक इमारतें, उदयपुर की झीलें या फिर राजपुताना महल हो लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा स्थान भी है, जिसे राजस्थान का स्वर्ग कहा जाता है।
  • <>X

    Pushkar Rajasthan: सृष्टि निर्माता का धाम है पुष्कर, बहुत से लोग हैं इस सच्चाई से अनजान

    अरावली की पहाड़ियों में छिपा यह स्वर्ग है पुष्कर। धर्मग्रंथों में भी पुष्कर का महत्व बताया गया है। सारे तीर्थ बार-बार, पुष्कर तीर्थ एक बार। पुष्कर का अभिप्राय ऐसा तालाब या सरोवर से है, जिसका निर्माण फूल से हुआ हो।
  • <>X

    Pushkar Rajasthan: सृष्टि निर्माता का धाम है पुष्कर, बहुत से लोग हैं इस सच्चाई से अनजान

    सरोवर की उत्पत्ति के बारे में किंवदंती है कि ब्रह्माजी के हाथ से यहीं पर कमल पुष्प गिरने से जल प्रस्फुटित हुआ, जिससे इस सरोवर का उद्भव हुआ।
  • <>X

    Pushkar Rajasthan: सृष्टि निर्माता का धाम है पुष्कर, बहुत से लोग हैं इस सच्चाई से अनजान

    सरोवर के चारों ओर 52 घाट व अनेक मंदिर बने हैं। इनमें गऊघाट, वराहघाट, ब्रह्मघाट, जयपुरघाट प्रमुख हैं। सरोवर के बीचों-बीच छतरी बनी है।
  • <X

    Pushkar Rajasthan: सृष्टि निर्माता का धाम है पुष्कर, बहुत से लोग हैं इस सच्चाई से अनजान

    एक दूसरी मान्यता के अनुसार, देवताओं-असुरों द्वारा किए जा रहे समुद्र मंथन के दौरान निकले अमृत पात्र को जब एक राक्षस छीनकर भाग रहा था, तब उसमें से कुछ बूंदें इसी सरोवर में गिर गईं, तभी से यहां के पवित्र सरोवर का पानी अमृत के समान हो गया।