Sri Vrindavan Dham- विश्व भर में प्रसिद्ध है वृन्दावन, जानें प्राचीन इतिहास
  • >X

    Sri Vrindavan Dham- विश्व भर में प्रसिद्ध है वृन्दावन, जानें प्राचीन इतिहास

    आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित वृंदावन धाम राधा और श्री कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। यहां अनेक मंदिर हैं। वैसे तो वृंदावन धाम में वर्ष भर पर्यटक आते हैं लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी के समय श्री कृष्ण की बाल लीलाएं तथा झांकियां देखने के लिए यहां भारी भीड़ जुटती है।
  • <>X

    Sri Vrindavan Dham- विश्व भर में प्रसिद्ध है वृन्दावन, जानें प्राचीन इतिहास

    वृंदावन धाम का प्राचीन अतीत हिंदू संस्कृति और इतिहास से जुड़ा है। माना जाता है कि वल्लभाचार्य 11 वर्ष की उम्र में वृंदावन आए थे। बाद में उन्होंने भारत में 3 तीर्थस्थानों का प्रचार किया और नंगे पांव जाकर 84 स्थानों पर भगवद् गीता का प्रवचन दिया।
  • <>X

    Sri Vrindavan Dham- विश्व भर में प्रसिद्ध है वृन्दावन, जानें प्राचीन इतिहास

    वह प्रत्येक वर्ष चार महीने वृंदावन में रुकते थे। इस प्रकार वृंदावन में उनके पुष्टिमार्ग ने लोगों को बहुत प्रभावित किया। वृंदावन का सार 16वीं शताब्दी तक विलुप्त होने लगा था, जब इसे चैतन्य महाप्रभु द्वारा फिर से खोजा गया।
  • <>X

    Sri Vrindavan Dham- विश्व भर में प्रसिद्ध है वृन्दावन, जानें प्राचीन इतिहास

    1515 में, चैतन्य महाप्रभु ने भगवान श्री कृष्ण के पारलौकिक अतीत से जुड़े खोए हुए पवित्र स्थानों का पता लगाने के उद्देश्य से वृंदावन की यात्रा की। माना जाता था कि दिव्य आध्यात्मिक शक्ति द्वारा वह श्री कृष्ण के अतीत के सभी महत्वपूर्ण स्थानों का वृंदावन और आसपास में पता लगाने में सफल हुए।
  • <>X

    Sri Vrindavan Dham- विश्व भर में प्रसिद्ध है वृन्दावन, जानें प्राचीन इतिहास

    इसके बाद मीराबाई भी मेवाड़ छोड़ कर वृंदावन आ गई थीं। इस प्रकार वृंदावन धाम अपने प्राचीन इतिहास के कारण प्रसिद्ध है। वृन्दावन यमुना नदी से तीन ओर से घिरा हुआ है और इसकी प्राकृतिक छटा बहुत निराली है।
  • <>X

    Sri Vrindavan Dham- विश्व भर में प्रसिद्ध है वृन्दावन, जानें प्राचीन इतिहास

    वृंदावन को विधवाओं के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यहां विधवाओं की बड़ी संख्या है और विधवा आश्रम भी हैं। वृंदावन की एक खासियत है कि यहां अनेक ऐतिहासिक धरोहर, सैंकड़ों आश्रम और कई गौशालाएं हैं।
  • <>X

    Sri Vrindavan Dham- विश्व भर में प्रसिद्ध है वृन्दावन, जानें प्राचीन इतिहास

    गौड़ीय वैष्णव, वैष्णव और हिन्दुओं के धार्मिक क्रिया-कलापों के लिए वृन्दावन विश्वभर में प्रसिद्ध है। सूरदास, स्वामी हरिदास, चैतन्य महाप्रभु के नाम वृन्दावन से हमेशा के लिए जुड़े हुए हैं।
  • <X

    Sri Vrindavan Dham- विश्व भर में प्रसिद्ध है वृन्दावन, जानें प्राचीन इतिहास

    इसके अलावा भी वृंदावन में देखने लायक बहुत से स्थान हैं। जैसे श्री राधा दामोदर मंदिर, मदन मोहन मंदिर, पागल बाबा मंदिर, कुसुम सरोवर, बरसाना, सेवा कुंज, केसी घाट, जयपुर मंदिर, यमुना नदी, श्री वृंदा कुंड आदि स्थान देखे जा सकते हैं।