Surya Arghya Benefits: शास्त्रों से जानें, सूर्य को जल अर्पित करने का सही तरीका
  • >X

    Surya Arghya Benefits: शास्त्रों से जानें, सूर्य को जल अर्पित करने का सही तरीका

    हर व्यक्ति इस प्रयास में रहता है कि वह सुबह उठने के बाद अपने नित्य कर्मों से निवृत्त होकर स्नान करके प्रभु के दर्शन करने के लिए मंदिर अवश्य जाए। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग स्नान करने के बाद अपने घरों की छतों पर या फिर मंदिर के अहाते में सूर्य भगवान को जल देते हैं।
  • <>X

    Surya Arghya Benefits: शास्त्रों से जानें, सूर्य को जल अर्पित करने का सही तरीका

    हमारे धर्मग्रंथों में सूर्य को देवता माना गया है। वैसे भी कहा जाता है कि सृष्टि पर जीवित देवता में सिर्फ दो ही दिखाई देते हैं- एक हैं सूर्य और दूसरे हैं चन्द्रमा- इन दोनों की पूजा का अपना-अपना महत्व है।
  • <>X

    Surya Arghya Benefits: शास्त्रों से जानें, सूर्य को जल अर्पित करने का सही तरीका

    शास्त्रों में कहा गया है कि सूर्य की पूजा करने से भाग्योदय होता है। ज्यादातर लोग सुबह पूजा-पाठ करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाते हैं। सूर्य को जल देने से भाग्योदय होता है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
  • <>X

    Surya Arghya Benefits: शास्त्रों से जानें, सूर्य को जल अर्पित करने का सही तरीका

    इसके अलावा यदि विवाह में देर हो रही है तो नियमित सूर्य को जल देने से शीघ्र ही अच्छे रिश्ते आते हैं लेकिन सूर्य को जल चढ़ाने का सही तरीका क्या यह बहुत ही कम लोग जानते हैं।
  • <>X

    Surya Arghya Benefits: शास्त्रों से जानें, सूर्य को जल अर्पित करने का सही तरीका

    पुराणों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देवता को हमेशा तांबे के पात्र से ही जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही सूर्य को जल हमेशा प्रात:काल जल्दी स्नान आदि करने के बाद चढ़ाना चाहिए।
  • <>X

    Surya Arghya Benefits: शास्त्रों से जानें, सूर्य को जल अर्पित करने का सही तरीका

    कई लोग सूर्य को दोपहर तक जल अर्पित करते हैं, यह सही नहीं है। धर्माचार्यों का कहना है कि सूर्य को जल प्रात: 11 बजे तक अर्पित करना सही रहता है, तभी इसका फायदा मिलता है।
  • <X

    Surya Arghya Benefits: शास्त्रों से जानें, सूर्य को जल अर्पित करने का सही तरीका

    सूर्य को जल देते समय ‘ओम् आदित्य नम: मंत्र’ या ‘ओम् घृणि सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ध्यान रहे सूर्य को जल देते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो। जल में रोली या फिर लाल चंदन का प्रयोग करें। इसके अलावा लाल फूल भी सूर्य देव को अर्पित करना शुभ माना जाता है।