Swami Vivekananda Jayanti 2021: मनचाही सफलता देंगे ये मूल मंत्र
  • >X

    Swami Vivekananda Jayanti 2021: मनचाही सफलता देंगे ये मूल मंत्र

    12 जनवरी का दिन भारतवासियों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन दुनिया को अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवा कर देश का नाम रोशन करने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था।
  • <>X

    Swami Vivekananda Jayanti 2021: मनचाही सफलता देंगे ये मूल मंत्र

    उनका जन्मदिन देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उनका दर्शन, विचार एवं आदर्श आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
  • <>X

    Swami Vivekananda Jayanti 2021: मनचाही सफलता देंगे ये मूल मंत्र

    भारत के गौरव को देश-देशांतरों में उज्ज्वल करने का कार्य स्वामी विवेकानंद जी ने किया। उनके विचार, चिंतन और परिकल्पना आज भी उतनी ही सार्थक है।
  • <>X

    Swami Vivekananda Jayanti 2021: मनचाही सफलता देंगे ये मूल मंत्र

    जरूरत है तो केवल उनके दिखाए मार्ग पर चलने की तभी सही अर्थों में हम विश्व गुरु का स्थान पुन: प्राप्त कर सकते हैं। उनका विश्वास था कि पवित्र भारतवर्ष धर्म एवं दर्शन की पुण्यभूमि है। यहीं बड़े-बड़े महात्माओं और ऋषियों का जन्म हुआ।
  • <>X

    Swami Vivekananda Jayanti 2021: मनचाही सफलता देंगे ये मूल मंत्र

    यही संन्यास एवं त्याग की भूमि है तथा यहीं आदिकाल से लेकर आज तक मनुष्य के लिए जीवन के सर्वोच्च आदर्श व मुक्ति का द्वार खुला हुआ है।भारतीय समाज उस समय अपनी पहचान खो चुका था। तब उन्होंने आह्वान किया था, ‘‘गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। ’
  • <>X

    Swami Vivekananda Jayanti 2021: मनचाही सफलता देंगे ये मूल मंत्र

    स्वामी विवेकानंद कहते थे कि यह देश हजारों वर्षों तक गुलाम रहने के कारण हम अपनी वास्तविक पहचान तक भूल गए या अपनी भूल भावना व हिन्दूवादी सोच का परिचय करवाने में भी लज्जा महसूस करते थे।
  • <X

    Swami Vivekananda Jayanti 2021: मनचाही सफलता देंगे ये मूल मंत्र

    समाज के प्रति प्रेम, सद्भाव, आदर की भावना रखते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया जा सकता है। ‘उठो, जागो और ध्येय की प्राप्ति तक रुको मत’- उनके ये वचन सफलता का मूल मंत्र कहे जाते हैं।