>
X
चुनावी वादा पूरा: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चों को बांटी 1 ग्राम सोने की अंगूठियां
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने प्रमुख चुनावी वादे को पूरा करते हुए 'थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम' नामक कल्याणकारी योजना की सोमवार को शुरुआत की, जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले शिशुओं को 22 कैरेट सोने की एक ग्राम की अंगूठी दी जाएगी।
<
>
X
चुनावी वादा पूरा: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चों को बांटी 1 ग्राम सोने की अंगूठियां
मुख्यमंत्री विजय ने मदुरै के सरकारी अस्पताल राजाजी में इस योजना की शुरुआत करते हुए शिशुओं को कुछ पल के लिए गोद में लिया और उन्हें सोने की अंगूठियां प्रदान कीं। राज्य सरकार ने इस कल्याणकारी योजना के लिए 755.83 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
<
>
X
चुनावी वादा पूरा: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चों को बांटी 1 ग्राम सोने की अंगूठियां
इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक परिवारों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहित करना है।
<
>
X
चुनावी वादा पूरा: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चों को बांटी 1 ग्राम सोने की अंगूठियां
यह योजना 22 जून 2026 या उसके बाद जन्मे पात्र बच्चों पर लागू होगी। आज की दर के अनुसार 22 कैरेट सोने की कीमत (अभूषण बनाने का शुल्क और जीएसटी छोड़कर) लगभग 14,000 रुपये प्रति ग्राम है
<
X
चुनावी वादा पूरा: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चों को बांटी 1 ग्राम सोने की अंगूठियां
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर 22 जून को इसकी घोषणा की गई थी और तीन महीने के भीतर 4,40,000 से अधिक अंगूठियों की खरीद की पूरी योजना तैयार कर ली गई।