Triveni Mahadev: 3 नदियों का अद्भुत संगम है ‘त्रिवेणी महादेव’
  • >X

    Triveni Mahadev: 3 नदियों का अद्भुत संगम है ‘त्रिवेणी महादेव’

    जोगिंद्र नगर उपमंडल मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है पवित्र धार्मिक स्थान त्रिवेणी महादेव। तीन नदियों ब्यास, विनवा तथा गुप्त गंगा (क्षीर गंगा) के मिलन स्थल को ही त्रिवेणी महादेव के नाम से जाना जाता है।
  • <>X

    Triveni Mahadev: 3 नदियों का अद्भुत संगम है ‘त्रिवेणी महादेव’

    यहां पर जो शिवलिंग स्थापित है वह स्वयंभू शिवलिंग है, जो अपने-आप धरती से निकला है। माना जाता है कि इस पवित्र स्थान का इतिहास 300 वर्ष से अधिक पुराना है।
  • <>X

    Triveni Mahadev: 3 नदियों का अद्भुत संगम है ‘त्रिवेणी महादेव’

    मंदिर के एक तरफ ब्यास नदी, दूसरी तरफ बिनवा नदी तथा शिवलिंग के नीचे से एक गुप्त गंगा (क्षीर गंगा) बहती है, जिसका पानी गंगा नदी की तरह ही पवित्र माना जाता है।
  • <>X

    Triveni Mahadev: 3 नदियों का अद्भुत संगम है ‘त्रिवेणी महादेव’

    इन्हीं तीन नदियों के संगम के कारण इस मंदिर का नाम त्रिवेणी महादेव पड़ा। शिखर मंडलीय शैली में बना यह भव्य एवं प्राचीन मंदिर नींव से लगभग 50 फुट ऊंचाई पर बना हुआ है।
  • <>X

    Triveni Mahadev: 3 नदियों का अद्भुत संगम है ‘त्रिवेणी महादेव’

    धार्मिक महत्व के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से भी यह स्थान कम खूबसूरत नहीं। इस स्थान पर जहां ब्यास, विनवा व क्षीर गंगा का अनूठा संगम देखते ही बनता है, वहीं यहां का शांत वातावरण एवं नदियों की कल-कल बहती धाराओं की गूंज मन को एक आलौकिक सुकून भी प्रदान करती हैं।
  • <X

    Triveni Mahadev: 3 नदियों का अद्भुत संगम है ‘त्रिवेणी महादेव’

    इस पवित्र धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु जोगिंद्र नगर से लडभडोल होते हुए सड़क मार्ग से यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यह पवित्र स्थान जोगिंद्र नगर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत उटपुर के गांव घटोड में स्थित है।