>
X
Vastu tips: पूजा घर में रखें इन बातों का ध्यान, बना रहेगा सुख-चैन
आधुनिक समय में घर बनाते समय वास्तु का ध्यान रखा जाता है। अगर घर का वास्तु सही नहीं है तो कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर में सकारात्मकता के लिए पूजा घर जरूर बनाया जाता है।
<
>
X
Vastu tips: पूजा घर में रखें इन बातों का ध्यान, बना रहेगा सुख-चैन
उसमें भी वास्तु का पूरा ख्याल रखना चाहिए। माना जाता है की पूजा घर की दिशा सही न हो तो भगवान से की जाने वाली प्रार्थना स्वीकार और सफल नहीं होती। आइए जानते हैं, पूजा घर बनाते समय किन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए
<
>
X
Vastu tips: पूजा घर में रखें इन बातों का ध्यान, बना रहेगा सुख-चैन
पूजा घर बनाते समय हमेशा दिशा का खास ध्यान रखा जाता है। पूजा घर उत्तर-पूर्व, पूर्व या उत्तर दिशा में ही बनाना चाहिए।
<
>
X
Vastu tips: पूजा घर में रखें इन बातों का ध्यान, बना रहेगा सुख-चैन
इन दिशाओं को बहुत ही शुभ माना जाता है। कभी भी पूजा घर बाथरूम के आसपास और सीढ़ियों के नीचे नहीं बनाना चाहिए। पूजा का स्थान हमेशा भूमि स्थल पर ही होना चाहिए। इसे कभी भी ऊंची जगह पर नहीं बनाना चाहिए।
<
>
X
Vastu tips: पूजा घर में रखें इन बातों का ध्यान, बना रहेगा सुख-चैन
पूजा घर में देवी-देवताओं की मूर्तियां रखी जाती हैं, जो वस्तु के अनुसार सही नहीं है। अगर मूर्तियां रखनी भी हैं तो उनकी ऊंचाई 9 इंच से ज्यादा या 2 इंच से कम नहीं होनी चाहिए।
<
>
X
Vastu tips: पूजा घर में रखें इन बातों का ध्यान, बना रहेगा सुख-चैन
इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पूजा करते समय मूर्तियों के पैर छाती की सतह पर हो। मूर्तियों का स्थान ऐसी जगह पर होना चाहिए कि पूजा करते समय व्यक्ति का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।
<
X
Vastu tips: पूजा घर में रखें इन बातों का ध्यान, बना रहेगा सुख-चैन
पूजा घर में सुबह-शाम धूप जलाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि धूप की महक से घर का पूजा कक्ष महकना चाहिए। इसके अलावा प्रार्थना की किताबें, बत्ती, दीपक आदि को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। इन्हें मूर्तियों के ऊपर न रखें।