>
X
Yadadri Temple: भगवान नृसिंह के यदाद्री मंदिर पर तेलंगाना सरकार ने खर्च किए 1,800 करोड़ रुपए
भगवान विष्णु ने धरती पर कई अलग-अलग अवतार लिए। उनमें से एक अवतार नृसिंह का था। यह भगवान विष्णु का चौथा अवतार माना जाता है।
<
>
X
Yadadri Temple: भगवान नृसिंह के यदाद्री मंदिर पर तेलंगाना सरकार ने खर्च किए 1,800 करोड़ रुपए
भगवान नृसिंह आधे मानव एवं आधे सिंह के रूप में प्रकट हुए थे, जिनका सिर एवं धड़ तो मानव का था लेकिन चेहरा एवं पंजे सिंह की तरह थे। इनकी पूजा दक्षिण भारत में वैष्णव संप्रदाय के लोगों द्वारा की जाती है।
<
>
X
Yadadri Temple: भगवान नृसिंह के यदाद्री मंदिर पर तेलंगाना सरकार ने खर्च किए 1,800 करोड़ रुपए
वैसे तो देश में भगवान नृसिंह के कई मंदिर हैं लेकिन हैदराबाद से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर यदाद्री भुवनगिरी जिले में मौजूद लक्ष्मी-नृसिंह मंदिर का विशेष महत्व है।
<
>
X
Yadadri Temple: भगवान नृसिंह के यदाद्री मंदिर पर तेलंगाना सरकार ने खर्च किए 1,800 करोड़ रुपए
स्कंद पुराण के अनुसार महर्षि ऋष्यश्रृंग के पुत्र यदा ऋषि ने यहां भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। उनके तप से प्रसन्न होकर विष्णु ने उन्हें नृसिंह रूप में दर्शन दिए थे।
<
>
X
Yadadri Temple: भगवान नृसिंह के यदाद्री मंदिर पर तेलंगाना सरकार ने खर्च किए 1,800 करोड़ रुपए
महर्षि यदा की प्रार्थना पर भगवान नृसिंह तीन रूपों में- ज्वाला नृसिंह, गंधभिरंदा नृसिंह और योगानंदा नृसिंह यहीं विराजित हो गए। दुनिया में एकमात्र ध्यानस्थ पौराणिक नृसिंह प्रतिमा इसी मंदिर में है।
<
>
X
Yadadri Temple: भगवान नृसिंह के यदाद्री मंदिर पर तेलंगाना सरकार ने खर्च किए 1,800 करोड़ रुपए
हाल ही में इस हजारों साल पुराने मंदिर का कायाकल्प किया गया और इसे विश्वस्तरीय हिंदू आध्यात्मिक ठिकाने का स्वरूप दिया गया है। इसके लिए तेलंगाना की सरकार ने 1,800 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
<
X
Yadadri Temple: भगवान नृसिंह के यदाद्री मंदिर पर तेलंगाना सरकार ने खर्च किए 1,800 करोड़ रुपए
यह तेलंगाना सरकार का ड्रीम प्रोजैक्ट है। इसकी योजना पर काम मार्च 2015 में शुरू किया गया था और मंदिर का पुननिर्माण वैष्णव संत चिन्ना जियार स्वामी के मार्गदर्शन में शुरू हुआ, जो गत वर्ष ही पूरा हुआ है।