>
X
आज करें हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित हिडिम्बा देवी मंदिर के दर्शन
हिमाचल प्रदेश में एक मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। मनाली के निकट स्थित यह मंदिर विशालकाय देवदार वृक्षों के बीच चार छतों वाली पैगोड़ा शैली का है।
<
>
X
आज करें हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित हिडिम्बा देवी मंदिर के दर्शन
इस मंदिर का निर्माण कुल्लू के शासक बहादुर सिंह ने 1553 में करवाया था। मंदिर की दीवारें परंपरागत पहाड़ी शैली में बनी हैं। इसका प्रवेश द्वार कठ नक्काशी का उत्कृष्ट नमूना है।
<
>
X
आज करें हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित हिडिम्बा देवी मंदिर के दर्शन
मंदिर हिमाचल प्रदेश में काफी लोकप्रिय है जहां हर साल महोत्सव का भी आयोजन होता है। यह मंदिर भीम की दूसरी पत्नी हिडिम्बा को समर्पित है और यहां उनकी ही पूजा होती है।
<
>
X
आज करें हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित हिडिम्बा देवी मंदिर के दर्शन
मंदिर को ढुंगरी मंदिर के नाम से भी बुलाया जाता है। चार मंजिला संरचना यह मंदिर जंगल के बीचों-बीच है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु और सैलानी आते हैं।
<
>
X
आज करें हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित हिडिम्बा देवी मंदिर के दर्शन
यह भी खास बात है कि इस मंदिर में देवी की कोई मूर्ति स्थापित नहीं है बल्कि यहां हिडिम्बा के पदचिह्नों की पूजा होती है।
<
X
आज करें हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित हिडिम्बा देवी मंदिर के दर्शन
मान्यता है कि हिडिम्बा इस क्षेत्र में अपने भाई राक्षस हिडिम्ब के साथ रहती थीं। उन्होंने कसम खाई थी कि जो भी उनके भाई को लड़ाई में हराएगा वह उसी के साथ शादी करेंगी।