>
X
इजरायल पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर किया ग्रैंड वेलकम, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इजराइल के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को यहां पहुंचे।
<
>
X
इजरायल पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर किया ग्रैंड वेलकम, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
अपनी इस यात्रा के दौरान वह अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ वार्ता करेंगे, इजराइल की संसद को संबोधित करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।
<
>
X
इजरायल पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर किया ग्रैंड वेलकम, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की।
<
>
X
इजरायल पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर किया ग्रैंड वेलकम, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और अभिवादन किया। प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
<
>
X
इजरायल पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर किया ग्रैंड वेलकम, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
वर्ष 2017 के बाद मोदी की इजराइल की यह दूसरी यात्रा है। मोदी इजराइल की संसद 'नेसेट' को संबोधित करेंगे और ऐसा गौरव प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।
<
>
X
इजरायल पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर किया ग्रैंड वेलकम, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
इजराइल यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा था कि भारत और इजराइल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं जिसमें उल्लेखनीय वृद्धि और प्रगति देखी गई है तथा वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ अपनी मुलाकात को लेकर आशान्वित हैं।
<
X
इजरायल पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर किया ग्रैंड वेलकम, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा उनके 'प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू' के निमंत्रण पर हो रही है। इस यात्रा के दौरान मोदी इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।