कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
  • >X

    कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेताओं ने 'शांति वन' पहुंचकर नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • <>X

    कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    खरगे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की आजादी से लेकर एक मजबूत, आधुनिक, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने तक नेहरू का ऐतिहासिक योगदान रहा है।
  • <>X

    कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    उन्होंने कहा कि आजादी के बाद तमाम चुनौतियों के बीच नेहरू ने अपनी दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व और अटूट संकल्प से देश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को नयी दिशा दी।
  • <>X

    कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नेहरू का लोकतंत्र, समानता, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच में गहरा विश्वास था तथा उन्होंने ऐसे भारत का सपना देखा था, जहां हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के समान अवसर मिले और सभी एकता, भाईचारे एवं देशहित की भावना के साथ आगे बढ़ें।
  • <>X

    कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    खरगे ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, समान अवसर और अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार दिलाने के संकल्प को और मजबूत करने की जरूरत है।
  • <>X

    कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आजादी उनकी मंजिल नहीं, देश के नए सफर का मुकाम थी तथा स्वराज उनके लिए सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी एवं देश के भविष्य की जिम्मेदारी थी।
  • <X

    कांग्रेस नेताओं ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'जवाहरलाल नेहरू एक ऐसे विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे, जो क्रांतिकारी भी थे, दूरदर्शी भी और राष्ट्रनिर्माता भी।'