कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का है क्या नाता?
  • >X

    कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का है क्या नाता?

    कथाओं के अनुसार कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का गहरा नाता है। इसी भूमि पर बाल्यकाल में भगवान श्री कृष्ण एवं बलराम का शक्तिपीठ पर मुंडन संस्कार हुआ।
  • <>X

    कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का है क्या नाता?

    तो यहीं भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत काल में गीता का संदेश दिया। इतना ही नही कुरुक्षेत्र की इसी पावन धरती पर वर्षों बाद सूर्यग्रहण पर भगवान श्री कृष्ण पहुंचे और राधा कृष्ण का पुन: मिलन हुआ।
  • <>X

    कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का है क्या नाता?

    मौजूदा स्थिति की बात करें तो कोरोना महामारी से बाजारों में मंदी का आलम छाया है। अयोध्या में भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के उपरांत अब श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुट गए हैं।
  • <>X

    कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का है क्या नाता?

    हालांकि जैसा आपको बताया गया कि बाजारों में फिलहाल चाहे मंदी का आलम है लेकिन लोगों में श्री कृष्ण भक्ति तथा आस्था देखते ही बनती है। इस बार की जन्माष्टमी पर लोगों की एक ही कामना है कि कोरोना महामारी से मुक्ति मिले।
  • <>X

    कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का है क्या नाता?

    इसके लिए श्री कृष्ण से प्रार्थना भी की जा रही है। पंजाब केसरी के रिपोर्टर विनोद खुंगर की रिपोर्ट के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंदी से मुक्ति के लिए कुरुक्षेत्र के बाजार सज चुके हैं।
  • <>X

    कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का है क्या नाता?

    दुकानों पर राधा-कृष्ण की मूर्तियां, उनकी पोशाक, नई तकनीक के झूले, बिस्तर, श्री कृष्ण के मुकट, बांसुरी, कंगन, श्रृंगार तथा आकर्षक मच्छरदानी देखकर ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं।
  • <>X

    कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का है क्या नाता?

    अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद से श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्‍यौहार पर दोगुना उत्‍साह बन रहा है। दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं।
  • <>X

    कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का है क्या नाता?

    पोशाक और मूर्तियों के विक्रेता हर्षित ने बताया कि ज्यादा बिक्री राधा-कृष्ण की मूर्तियों, उनके गहने तथा पोशाक की हो रही है। पिछले कुछ समय से कृष्ण का पालना भी हाईटेक हो गया है।
  • <>X

    कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का है क्या नाता?

    पहले केवल रस्सी से झुलाया जा सकने वाला पालना अथवा झूला अब बिजली तथा बैटरी चालित हो गया है। इसके अलावा इस झूले पर फूलों की सजावट के साथ-साथ लाइटों की सज्जा भी देखने को मिल रही है।
  • <>X

    कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का है क्या नाता?

    इसकी खूबसूरती नेट से बनी मच्छरदानी तथा मखमल की खूबसूरत रंगों में आई चादर बढ़ा रही है। दुकानदार ने कहा कि श्रीकृष्ण की पालकी सजाने के लिए भी लोग सजावट की सामग्री खरीद रहे हैं।
  • <X

    कुरुक्षेत्र से भगवान श्री कृष्ण का है क्या नाता?

    कुरुक्षेत्र के मोहन नगर सिरसला रोड़ मार्किट, रेलवे रोड़, शास्त्री मार्किट, मेन बाजार व छोटा बाजार इत्यादि में सर्वाधिक भीड़ पोशाक और वस्त्रों की दुकानों पर रही।