कोविड से खौफजदा चीन में 2 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन शुरू, 2.6 करोड़ आबादी घरों में की गई कैद (तस्वीरें)
  • >X

    चीन के शंघाई में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिए व्यापक पैमाने पर जांच करने के वास्ते सोमवार से दो साल में लगाया गया सबसे बड़ा लॉकडाउन शुरू हो गया।
  • <>X

    कोविड से खौफजदा चीन में 2 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन शुरू, 2.6 करोड़ आबादी घरों में की गई कैद (तस्वीरें)

    चीन की आर्थिक राजधानी और 2.6 करोड़ की आबादी वाले सबसे बड़े शहर शंघाई ने इससे पूर्व कोविड के मामले आने पर सीमित लॉकडाउन लगाया था जिनमें रिहायशी परिसरों और कार्य स्थलों को बंद किया गया था।
  • <>X

    कोविड से खौफजदा चीन में 2 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन शुरू, 2.6 करोड़ आबादी घरों में की गई कैद (तस्वीरें)

    शहरव्यापी लॉकडाउन दो चरणों में लागू होगा और वुहान के बाद सबसे बड़ा लॉकडाउन होगा।
  • <>X

    कोविड से खौफजदा चीन में 2 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन शुरू, 2.6 करोड़ आबादी घरों में की गई कैद (तस्वीरें)

    वुहान में ही 2019 के अंत में सबसे पहले कोरोना वायरस के मामले मिले थे और वहां पर 76 दिनों तक लॉकडाउन लगाया गया था।
  • <X

    कोविड से खौफजदा चीन में 2 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन शुरू, 2.6 करोड़ आबादी घरों में की गई कैद (तस्वीरें)

    सरकार के अनुसार, शंघाई के वित्तीय केन्द्र पुडोंग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों को सोमवार तड़के से शुक्रवार तक बंद रखा जाएगा और शहर में व्यापक स्तर पर कोविड-19 संबंधी जांच की जा रही है। लॉकडाउन के दूसरे चरण में हुआंगपू नदी के पश्चिमी इलाकों में शुक्रवार से पांच दिवसीय लॉकडाउन रहेगा।